MWC 2020 हुआ रद्द, लेकिन Realme X50 Pro 5G अब भी 24 फरवरी को होगा लॉन्च

Realme X50 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS 3.0 इनबिल्ट स्टोरेज होगी। माना जा रहा है कि स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI v1.0 पर चलेगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 14 फरवरी 2020 11:49 IST
ख़ास बातें
  • Realme X50 Pro 5G में Snapdragon 865 चिपसेट होगा
  • रियलमी का यह फ्लैगशिप फोन 24 फरवरी को ऑनलाइन लॉन्च होगा
  • रियलमी एक्स50 प्रो 5जी में LPDDR5 रैम और UFS 3.0 स्टोरेज होगी

Realme X50 5G को Snapdragon 865 चिपसेट के साथ 24 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा

Realme X50 Pro 5G को पहले कंपनी 24 फरवरी को MWC 2020 में लॉन्च करने वाली थी, लेकिन मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के रद्द होने के बाद रियलमी ने इस लॉन्च की योजना में बदलाव किए हैं। बता दें कि मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए बेहद महत्वपूर्ण इवेंट होता है, जहां विश्व भर की बड़ी स्मार्टफोन कंपनियां अपनी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और स्मार्टफोन को पेश करती है।

इस साल चीन में चल रहे कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते कई कंपनियों को खुद को इस इवेंट से बाहर कर लिया था, जिसके बाद इवेंट को आयोजित करने वाले संगठन GSMA ने MWC 2020 इवेंट को रद्द कर दिया।  रियलमी एमडब्ल्यूसी में पहली बार हिस्सा लेने जा रही थी। इस इवेंट में कंपनी अपना फ्लैगशिप 5जी फोन लॉन्च करने जा रही थी। 
Advertisement

रियलमी ने अब अपने बयान में कहा है कि रियलमी एक्स50 प्रो 5जी को अभी भी 24 फरवरी को ही लॉन्च किया जाएगा, लेकिन अब यह बार्सिलोना में रद्द हुए एमडब्ल्यूसी के बजाय ऑनलाइन लॉन्च किया जाएगा। इसका मतलब है कि कंपनी अपने सोशल मीडिया चैनलों पर एक लाइव प्रसारण में इस फोन को लॉन्च करेगी।

अबी तक ऑनलाइन देखे गए टीज़र और लीक्स से मिली जानकारी के मुताबिक,  रियलमी एक्स50 प्रो 5जी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS 3.0 इनबिल्ट स्टोरेज होगी। प्रतीत होता है कि स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI v1.0 पर चलेगा। कथित तौर पर इस फोन के मॉडल नंबर के साथ बेंचमार्किंग वेबसाइट AnTuTu में इस फोन को बेंचमार्क टेस्ट में 574,985 का स्कोर मिला है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  3. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  4. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  6. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  7. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  8. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  9. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.