Realme X50 Pro 5G की सेल आज फिर, यहां होगी बिक्री

Realme X50 Pro 5G की कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का है, जबकि 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 39,999 रुपये में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
Darab Mansoor Ali, अपडेटेड: 5 मार्च 2020 09:54 IST
ख़ास बातें
  • Realme X50 Pro 5G में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
  • रियलमी के इस फोन की बैटरी 65 वॉट फास्ट चार्जिंग को करती है सपोर्ट
  • रियलमी एक्स50 प्रो 5जी एंड्रॉयड 10 पर आधारित रियलमी यूआई पर चलता है

Realme X50 Pro 5G है भारत का पहला 5जी स्मार्टफोन

Realme X50 Pro 5G को भारत में बीते महीने के आखिर में लॉन्च किया गया था। रियलमी का यह फोन 5जी सपोर्ट और 65 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। गुरुवार को रियलमी एक्स50 प्रो 5जी की दूसरी सेल आयोजित होगी। याद रहे कि Realme के इस हैंडसेट की पहली सेल लॉन्च के दिन ही आयोजित की गई ती। सेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart पर आयोजित होगी। बता दें कि रियलमी एक्स50 प्रो 5जी स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी रैम के साथ आता है। गुरुवार को होने वाली सेल में रियलमी एक्स50 प्रो 5जी रस्ट रेड और मॉस ग्रीन रंग में मिलेगा।
 

Realme X50 Pro 5G price in India, launch offers, sale timings

रियलमी एक्स50 प्रो 5जी की सेल फ्लिपकार्ट और Realme की आधिकारिक वेबसाइट पर दोपहर 12 बजे आयोजित होगी।

रियलमी एक्स50 प्रो 5जी की कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का है, जबकि 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 39,999 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन का सबसे प्रीमियम मॉडल 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस वेरिएंट का दाम 44,999 रुपये है।
 

Realme X50 Pro 5G specifications

डुअल सिम रियलमी एक्स50 प्रो 5जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित रियलमी यूआई पर चलता है। फोन में 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेस रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से लैस है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, एड्रेनो 650 जीपीयू और 12 जीबी तक रैम दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर चार रियर कैमरे हैं। यहां पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल शूटर, 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है। स्मार्टफोन डुअल सेल्फी कैमरे से लैस है। फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का Sony IMX 616 सेंसर दिया गया है। इसके साथ जुगलबंदी में 8 मेगापिक्सल का कैमरा काम करेगा। यह अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ आता है।


Realme ने अपने इस फोन में 128 जीबी और 256 जीबी UFS 3.0+ स्टोरेज दी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4,200 एमएएच की है और यह 65 वॉट सुपर डार्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Top-end Snapdragon 865 SoC
  • 5G ready
  • Impressive display and sound quality
  • Extremely quick charging
  • Great value for money
  • Bad
  • 4K video and Night Mode need improvements
  • Relatively heavy and slippery
  • No wireless charging or IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 25 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
  2. अंतरिक्ष में होने वाली है टक्कर! चांद से टकराएगा 8700 किमी प्रतिघंटा रफ्तार वाला रॉकेट का हिस्सा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 400 लीटर क्षमता वाला फ्रिज Xiaomi ने किया लॉन्च, 1 घंटे में ऑटोमेटिक ही बनाता है बर्फ! जानें कीमत
  2. अंतरिक्ष में होने वाली है टक्कर! चांद से टकराएगा 8700 किमी प्रतिघंटा रफ्तार वाला रॉकेट का हिस्सा
  3. 70 फीट चौड़ा एस्टरॉयड आज पहुंच रहा धरती के पास! तबाही का खतरा?
  4. iQOO 15T आ रहा 200MP मेन कैमरा, 8000mAh बैटरी, धांसू फोटोग्राफी, गेमिंग फीचर्स के साथ, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  5. यह लैपटॉप नहीं, पावरबैंक है! Krafted Edge, लैपटॉप चार्जिंग के लिए 20,000mAh का 65W पावरबैंक, जानें सबकुछ
  6. Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी
  7. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, मेटल का होगा फ्रेम 
  8. Samsung Galaxy M47 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट, 8GB रैम, Snapdragon चिप का खुलासा
  9. 25 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
  10. पुराने mAadhaar ऐप की होने वाली है छुट्टी! UIDAI ने दी नया ऐप इंस्टॉल करने की सलाह
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.