Realme X50 5G और Realme X50 5G Master Edition लॉन्च, जानें इनके बारे में

Realme X50 5G और Realme X50 5G Master Edition के ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। फर्क वेरिएंट का है। मास्टर एडिशन 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 जनवरी 2020 19:17 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी एक्स50 5जी दो सेल्फी कैमरे के साथ आता है
  • Realme X50 5G की बैटरी 4,300 एमएएच की है
  • Realme UI पर चलते हैं Realme X50 5G, Realme X50 5G Master Edition

Realme X50 5G Master Edition

Realme X50 5G को लॉन्च कर दिया गया है। चीन में आयोजित एक इवेंट में Realme ने रियलमी एक्स50 5जी से पर्दा उठाया। यह कंपनी का पहला फोन है जो नए रियलमी यूआई पर चलता है जिसे इवेंट में पेश किया गया। रियलमी एक्स50 5जी में स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और कैपसूल की आकार में सेल्फी कैमरा सेटअप है। फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है। यह डुअल-मोड 5जी सपोर्ट के साथ आता है और इसकी बैटरी 4,200 एमएएच की है। कंपनी ने इसके साथ Realme X50 5G Master Edition को भी लॉन्च किया है। यह ब्लैक और गोल्ड पैटर्न के साथ आता है। मास्टर एडिशन जापानी डिज़ाइनर नाउतो फूकोसावा ने डिज़ाइन किया है।
 

Realme X50 5G, Realme X50 5G Master Edition price

रियलमी एक्स50 5जी की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 25,800 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल को 2,999 चीनी युआन (करीब 30,900 रुपये) में बेचा जाएगा। यह पोलर व्हाइट और ग्लेसियर ब्लू रंग में मिलेगा।

रियलमी एक्स50 5जी मास्टर एडिशन का एक मात्र वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला है। इसकी कीमत 3,099 चीनी युआन (करीब 32,000 रुपये) है। यह गोल्ड और ब्लैक फिनिश से लैस है।
 

Realme X50 5G, Realme X50 5G Master Edition specification

इस लॉन्च इवेंट Realme UI सॉफ्टवेयर को भी पेश किया गया। एंड्रॉयड 10 पर आधारित इस सॉफ्टवेयर पर चलने वाला पहला स्मार्टफोन होगा Realme X50 5G। रियलमी एक्स50 5जी और रियलमी एक्स50 5जी मास्टर एडिशन के ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। फर्क वेरिएंट का है। मास्टर एडिशन 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। डुअल सिम फोन में 6.57 इंच का फुल-एचडी+ (100x2400 पिक्सल) एलसीडी होल-पंच डिस्प्ले है। यह 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90.4 प्रतिशत स्क्रीन टू ब़ॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से लैस है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Realme X50 5G में 2.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी तक जाती है और हैंडसेट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है।

रियलमी एक्स50 5जी एक क्वाड कैमरा सेटअप हैंडसेट है। पिछले हिस्से पर चार कैमरे वर्टिकल पोज़ीशन में हैं। यहां 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह एफ/ 1.8 अपर्चर वाला Samsung GW1 सेंसर है। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। अपर्चर एफ /2.5 है। तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसमें 119 डिग्री का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसके साथ एफ/ 2.4 वाला लेंस है। फ्रंट पैनल कैपसूल आकार में होल-पंच है। यहां दो सेल्फी कैमरे के लिए जगह है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। इसके साथ जुगलबंदी में 8 मेगापिक्सल का कैमरा काम करेगा।
 

Realme X50 5G की बैटरी 4,300 एमएएच की है। यह 30 वॉट VOOC 4.0 Flash Charge को सपोर्ट करती है। इसके बारे में 30 मिनट के चार्ज में 70 प्रतिशत चार्ज देने का दावा है। कनेक्टिविटी फीचर्स में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5, डुअल-मोड 5जी, एनएफसी और डुअल-फ्रिक्वेंसी जीपीएस शामिल हैं। फोन के किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसका डाइमेंशन 163.8x75.8x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 202 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.57 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.57 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Optimist 1.4 Ton Inverter Split AC Review: सिर्फ AC नहीं, एक स्मार्ट कूलिंग सिस्टम!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2,624 सस्ती कीमत में मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  2. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  3. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  4. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  5. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  6. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  7. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  8. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  9. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  10. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.