Realme X3 और Realme X3 SuperZoom को लेटेस्ट अपडेट में मिला अक्टूबर 2020 सिक्योरिटी पैच और ये सब...

Realme X3 और Realme X3 SuperZoom स्मार्टफोन को भारत में नवंबर 2020 अपडेट मिलना शुरू हो गया है, जो कि अक्टूबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ कुछ इम्प्रूवमेंट्स और फिक्स लेकर आया है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 10 नवंबर 2020 12:59 IST
ख़ास बातें
  • Realme X3 और Realme X3 SuperZoom को मिला नवंबर अपडेट
  • दोनों फोन के अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न RMX2081PU_11.A.45 है
  • फिलहाल, अपडेट को स्टेज्ड मैनर में किया गया है रोलआउट

Realme X3 और Realme X3 SuperZoom स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से हैं लैस

Realme X3 और Realme X3 SuperZoom स्मार्टफोन को भारत में नवंबर 2020 अपडेट मिलना शुरू हो गया है, जो कि अक्टूबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ कुछ इम्प्रूवमेंट्स और फिक्स लेकर आया है। इस अपडेट की जानकारी अपडेट चेंजलॉग के साथ रियलमी के आधिकारिक फोरम पर साझा की गई है। दोनों ही स्मार्टफोन का फर्मवेयर वर्ज़न RMX2081PU_11.A.45 है और पुराने रियलमी अपडेट की तरह इस अपडेट को भी रियलमी एक्स3 और रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम के लिए स्टेज्ड मैनर मे रोलआउट किया गया है।
 

Realme X3, Realme X3 SuperZoom RMX2081PU_11.A.45 changelog

दोनों स्मार्टफोन का फर्मवेयर वर्ज़न RMX2081PU_11.A.45 है, रियलमी फोरम पर पोस्ट अपडेट चेंजलॉग के मुताबिक यह अपडेट सेटिंग्स, गेम स्पेस, नेटवर्क आदि में कुछ सुधार लेकर आया है। इसके अलावा यह स्टेटस बार में सिस्टम आइकन्स के लिए टॉगल लाया है। आई कंफर्ट सेटिंग्स को ‘From Sunset to Sunrise' के लिए टॉगल मिलता है और ऐप ड्रॉवर में एंट्री करते हुए कीबोर्ड को इनेबल करने के लिए टॉगल को जोड़ा गया है।

यह अपडेट स्क्रीन ब्राइटनेस लॉक के डिस्प्ले इफेक्ट को ऑप्टिमाइज़ करता है और नेटवर्क कनेक्टिविटी में सुधार लाता है। कुछ यूज़र्स एल्बम में एंट्री करते वक्त स्क्रीन फ्लिकरिंग की समस्या से परेशान थे, जिसे भी RMX2081PU_11.A.45 अपडेट के जरिए फिक्स कर दिया गया है। साथ ही टाइम डिस्प्ले समस्या को भी ठीक किया गया है।

RMX2081PU_11.A.45  फर्मवेयर अपडेट Realme X3 और Realme X3 SuperZoom स्मार्टफोन में अक्टूबर 2020 सिक्योरिटी पैच लेकर आया है।

रियलमी का कहना है कि इस अपडेट को स्टेज्ड मैनर में रोलआउट किया गया है, जिस वक्त से फिलहाल कुछ ही यूज़र्स के लिए इस अपडेट को ज़ारी किया गया है। जैसे ही यह सुनिश्चित कर लिया जाएगा कि अपडेट में किसी प्रकार का गंभीर बग मौजूद नहीं है, वैसे ही इस अपडेट को बड़ी संख्या के यूज़र्स के लिए पेश कर दिया जाएगा।

यदि आपको अब-तक इस अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है, तो आप अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट में जाकर इसकी उपलब्धता को जांच सकते हैं। यदि वहां भी अपडेट अभी उपलब्ध नहीं है, तो आपको थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great zoom performance in daylight
  • 120Hz display
  • Excellent app and gaming performance
  • Solid battery life
  • Good build quality
  • Bad
  • Cameras struggle in low light
  • No stereo speakers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ControlZ का लिमिटेड पीरियड ऑफर, स्मार्टफोन खरीदने पर मिलेंगे ₹17,499 तक के फ्री गिफ्ट्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी
  2. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, मेटल का होगा फ्रेम 
  3. पुराने mAadhaar ऐप की होने वाली है छुट्टी! UIDAI ने दी नया ऐप इंस्टॉल करने की सलाह
  4. Moto G37 और Moto G37 Power जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  5. Amazon पर AI बनाएगा शॉपिंग आसान, सुझाव से तुलना तक बोलकर होगा सबकुछ!
  6. Tesla ने बेंगलुरु में खोला पहला शोरूम, ऑफ्टर सेल्स सपोर्ट होगी मजबूत 
  7. HMD Vibe 2 5G में मिल सकता है Unisoc T8200 चिपसेट, लीक हुई प्राइसिंग
  8. PUBG के बाद अब ARC Raiders गेम का जलवा, बिक्री पहुंची 1.6 करोड़ पार!
  9. Vivo X500 में मिल सकती है बड़ी स्क्रीन, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
  10. Redmi K100 Pro Max में होगा धांसू कैमरा, दमदार चिपसेट! सितंबर में संभव लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.