• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme लॉन्च कर सकती है 65 वॉट फास्ट चार्जिंग व 4,500 एमएएच बैटरी वाला स्मार्टफोन

Realme लॉन्च कर सकती है 65 वॉट फास्ट चार्जिंग व 4,500 एमएएच बैटरी वाला स्मार्टफोन

हाल ही में Realme फोन अलग-अलग मॉडल नंबर RMX2121, RMX2176, RMX2200, और RMX2201 के साथ चीनी रेगुलेट्री TENAA वेबसाइट पर लिस्ट हुए थे।

Realme लॉन्च कर सकती है 65 वॉट फास्ट चार्जिंग व 4,500 एमएएच बैटरी वाला स्मार्टफोन

Realme ने नहीं दी इस सीरीज़ की जानकारी

ख़ास बातें
  • Realme के कई मॉडल नंबर TENAA वेबसाइट पर हो चुके हैं लिस्ट
  • मॉडल नंबर RMX2121 फोन को Realme X3 Pro के रूप में पेश किया जा सकता है
  • Realme RMX2176 डिवाइस में दी जा सकती है डुअल-सेल बैटरी
विज्ञापन
Realme को लेकर खबर है कि वह इन दिनों नई सीरीज़ के स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसमें 65 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी शामिल है। नए रियलमी सीरीज़ फोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 4,500 एमएएच तक की बैटरी दी जाएगी और यह 8mm मोटा होगा। नई सीरीज़ Realme 8 या फिर नए जनरेशन Realme X के तहत लॉन्च की जा सकती है। हाल ही में रियलमी फोन अलग-अलग मॉडल नंबर RMX2121, RMX2176, RMX2200, और RMX2201 के साथ चीनी रेगुलेट्री TENAA वेबसाइट पर लिस्ट हुए थे। हालांकि, कंपनी ने इस नेक्स्ट जनरेशनल मॉडल स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की है।

ट्विटर पर Digital Chat Station नाम के टिप्सटर ने दावा किया है कि नई रियलमी सीरीज़ में 4,300 एमएएच बैटरी के साथ एक स्टैंडर्ड वर्ज़न और 4,500 एमएएच बैटरी के साथ फ्लैगशिप मॉडल शामिल होगा। दोनों ही फोन को लेकर कहा गया है कि यह 65 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएंगे और इनका भार 200 ग्राम से कम होगा। वहीं, यह 8mm मोटे होंगे।

कथित फोन में से Realme RMX2176 मॉडल नंबर का फोन पिछले हफ्ते TENAA वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था, जहां इसके सभी स्पेसिफिकेशन और कुछ तस्वीरे लिस्ट की गई थी। TENAA लिस्टिंग के अनुसार, फोन में डुअल-सेल बैटरी के साथ कुल 4,300 एमएएच बैटरी शामिल होगी। इसमें 6.43-इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एमोलेड होल-पंच डिस्प्ले होगा। इसके अलावा ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम तक रैम मिलेगा।

लिस्टिंग में आगे पता चला है कि Realme RMX2176 डिवाइस क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जो आयताकार कैमरा मॉड्यूल में सेट होगा। आगे यह पता चलता है कि फोन में 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल के सेंसर होंगे। फ्रंट में, होल-पंच कटआउट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।

इस सीरीज़ का दूसरा मॉडल Realme RMX2121 हो सकता है, जो कि TENAA पर डुअल-सेल बैटरी के साथ लिस्ट हुआ था। जिससे पता लगता है कि यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है। इसके अलावा फोन में व्हाइट ग्लॉसी फिनिश दिया जाएगा।

रियलमी मॉडल नंबर RMX2121 स्मार्टफोन को Realme X3 Pro के रूप में पेश कर सकती है। हालांकि, यह केवल हमारी तरफ से लगाई गई अटकले हैं।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  9. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  10. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  11. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  12. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  13. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  14. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »