Realme X2 Star Wars Edition भारत में इस दिन होगा लॉन्च

Realme X2 Star Wars Edition: रियलमी एक्स2 स्टार वॉर एडिशन जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। Flipkart पर स्मार्टफोन के लिए अलग से पेज़ बनाया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2019 13:37 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी एक्स2 भारत में रियलमी एक्सटी 730जी के नाम से आएगा
  • रियलमी एक्सटी 730जी में होगा 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर
  • Flipkart पर रियलमी एक्स2 स्टार वॉर एडिशन का टीज़र जारी

Realme X2 Star Wars Edition Price: रियलमी एक्स2 स्टार वॉर एडिशन के कीमत की फिलहाल जानकारी नहीं

Photo Credit: Flipkart

Realme X2 Star Wars Edition: रियलमी एक्स2 स्टार वॉर एडिशन जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर स्मार्टफोन के लिए अलग से पेज़ बनाया गया है। फ्लिपकार्ट पर बने पेज़ पर इस बात का जिक्र है कि रियलमी एक्स2 स्टार वॉर एडिशन को भारत में 17 दिसंबर 2019 को लॉन्च किया जाएगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Realme Buds Air और Realme XT 730G फोन को भी इसी दिन भारत में लॉन्च किया जाना है। सितंबर में चीनी मार्केट में लॉन्च हुए रियलमी एक्स2 का ही अवतार होगा रियलमी एक्सटी 730जी।

Flipkart पर एक नए Realme X2 वेरिएंट के टीज़र को जारी किया गया है। फ्लिपकार्ट पर बने पेज़ पर लिखा गया है कि फोन के फीचर्स से कल पर्दा उठाया जाएगा। रियलमी एक्स2 का नया वेरिएंट भारत में रियलमी बड्स एयर और रियलमी एक्सटी 730जी के साथ लॉन्च किया जाएगा। Realme X2 Star Wars Edition के डिज़ाइन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। संभवतः फोन के ज्यादा रैम और स्टोरेज वेरिएंट को भी उतारा जा सकता है।
Advertisement

इसके स्पेसिफिकेशन रियलमी एक्स2 चीनी वेरिएंट के समान हो सकते हैं। हालांकि, हम पूरी तरह से निश्चित नहीं कह सकते हैं क्योंकि कंपनी अवतार वर्जन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स में थोड़े बदलाव के साथ भी स्मार्टफोन को उतार सकती है।
 

Realme X2 specifications

रियलमी एक्स2 स्टार वॉर एडिशन में रियलमी एक्स2 चीनी वेरिएंट के समान स्पेसिफिकेशन हो सकते हैं। डुअल-सिम रियलमी एक्स2 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन 91.9 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 6 जीबी/ 8 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

रियलमी एक्स2 चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह Samsung GW1 सेंसर और एफ/ 1.8 लेंस से लैस है। कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। यह वाइड एंगल लेंस है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट और रियर सेंसर इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आते हैं।

Realme X2 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।
Advertisement

एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर रियलमी एक्स2 का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 30 वॉट VOOC 4.0 फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। रियलमी एक्स2 का डाइमेंशन 158.7x75.2x8.6 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium looks, good build quality
  • Good cameras
  • Very fast charging
  • Smooth gaming performance
  • Bad
  • Low-light video recording could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  3. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  4. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  5. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  6. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  3. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  4. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  6. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  7. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  8. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  9. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  10. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.