Realme X2 Pro का नया टीज़र, इस फास्ट चार्जिंग तकनीक से होगा लैस

Realme X2 Pro: रियलमी एक्स2 प्रो में 50 वॉट SuperVOOC Flash Charge टेक्नोलॉजी होगी। हाल ही में पेश किए गए 65 वॉट SuperVOOC Flash Charge टेक्नोलॉजी को इस फोन का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2019 14:37 IST
ख़ास बातें
  • Realme X2 Pro में चार रियर कैमरे होंगे
  • रियलमी एक्स2 प्रो में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर होने की पुष्टि
  • 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा रियलमी एक्स2 प्रो में

Realme X2 Pro के कई टीज़र्स पहले जारी हो चुके हैं

Realme X2 Pro हैंडसेट 50 वॉट SuperVOOC Flash Charge टेक्नोलॉजी से लैस होगा। कंपनी ने पहले 65 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का टीज़र ज़ारी किया था। लेकिन अब उस ट्वीट को डिलीट करके नया पोस्ट कर दिया गया है। Realme X2 Pro के टीज़र्स यूरोप और चीन में जारी हुए हैं। यह इशारा है कि फोन को इन मार्केट में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को एशियाई मार्केट में भी लॉन्च किया जाना है। Realme X2 Pro में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर होने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है।

Realme Europe ने ट्विटर पर अपनी गलती को सुधारते हुए नया टीज़र ज़ारी किया है। रियलमी एक्स2 प्रो में 50 वॉट SuperVOOC Flash Charge टेक्नोलॉजी होगी। हाल ही में पेश किए गए 65 वॉट SuperVOOC Flash Charge टेक्नोलॉजी को इस फोन का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा। बता दें कि 50 वॉट फास्ट चार्जिंग वाली तकनीक को ओप्पो आर17 प्रो में भी दिया गया था। यह 35 मिनट में 3,700 एमएएच की बैटरी को फुल चार्ज कर देती है। वहीं, 65 वॉट चार्जर मात्र 27 मिनट में 4,000 एमएएच बैटरी को फुल चार्ज कर देगा।
 

Realme X2 Pro Camera

Realme X2 Pro में चार रियर कैमरे होंगे। इसमें भी 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ 115 डिग्री लेंस वाला अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा होगा। फोन में सुपर मैक्रो लेंस होने का भी टीज़र ज़ारी किया गया है। रियलमी एक्स2 प्रो का कैमरा सेटअप 20x हाइब्रिड ज़ूम के साथ आएगा।

इस फीचर को Oppo Reno 2 में भी दिया गया था। इसके अलावा फोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा। भले ही रियलमी एक के बाद दूसरा टीज़र ज़ारी कर रही है। लेकिन फोन के लॉन्च की तारीख के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.