Realme X2 Pro होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर है इसमें

Realme X2 Pro Launch Date: रियलमी एक्स2 प्रो लॉन्च डेट का पता चल गया है, साथ ही फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी मिली है, जानें Realme के आगामी हैंडसेट के बारे में।

Realme X2 Pro होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर है इसमें

Realme X2 Pro Launch Date: रियलमी एक्स2 प्रो होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च

ख़ास बातें
  • Realme X2 Pro Launch Date 15 अक्टूबर को उठेगा पर्दा
  • 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले से लैस होगा रियलमी एक्स2 प्रो
  • Snapdragon 855+ SoC का इस्तेमाल होगा नए Realme फोन में
विज्ञापन
Realme X2 Pro Launch Date: रियलमी एक्स2 प्रो से संबंधित अब तक कई लीक और आधिकारिक टीज़र सामने आ चुके हैं। अब Oppo के सब-ब्रांड Realme ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि रियलमी एक्स2 प्रो 15 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। रियलमी यूरोप के ट्विटर हैंडल से रियलमी एक्स2 प्रो लॉन्च डेट की घोषणा की गई है, इवेंट पेज़ पर फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन के बारे में बताया गया है।
 

Realme X2 Pro Launch Date

रियलमी यूरोप के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर Realme X2 Pro की लॉन्च डेट के बारे में जानकारी दी गई है। रियलमी ने बताया कि रियलमी एक्स2 प्रो 15 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार 1:30 बजे लॉन्च होगा। रियलमी यूरोप ने फोन के लिए अलग से एक इवेंट पेज़ बनाया है जिसपर इस बात का जिक्र है कि फोन में Qualcomm Snapdragon 855+ प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा।
 

Realme X2 Pro Specifiacations

फोन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे होंगे और इसमें 64 मेगापिक्सल का इमेज़ सेंसर दिया जाएगा। पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए कैमरा सेटअप में अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा सेंसर, टेलीफोटो कैमरा सेंसर और डेप्थ सेंसर को जगह मिलेगी। इसके अलावा Realme X2 Pro 20x हाइब्रिड ज़ूम सपोर्ट करेगा। पेज़ पर 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले का भी जिक्र किया गया है।

James Hart (@tech_zg) ने ट्विटर पर दो मार्केटिंग मैटेरियल की तस्वीरों को भी पोस्ट किया है। पहली तस्वीर में पेपर की एक स्ट्रिप है जिसपर फोन का नाम Realme X2 Pro लिखा नज़र आ रहा है। दूसरी तस्वीर में एक काला छाता दिख रहा है जिसपर फोन के फीचर्स लिखे हैं। पहले कुछ फीचर्स का पता चला था जैसे कि फोन 50 वॉट फास्ट चार्जिंग, एनएफसी, यूएफएस 3.0 और 4,000 एमएएच बैटरी सपोर्ट के साथ आ सकता है।

कुछ दिनों पहले Realme यूरोप ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि रियलमी एक्स2 प्रो डॉल्बी एटमॉस डुअल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले लीक से इस बात का संकेत मिला था कि फोन 65 वॉट नहीं बल्कि 50 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ उतारा जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »