Realme X2 को मिला नया Android अपडेट, पहले से बेहतर हुआ स्मार्टफोन

Realme X2 अपडेट वर्ज़न नंबर RMX1992EX_11.C.11 या RMX1992AEX_11.C.11 के साथ आता है और यह भारत में चरणबद्ध तरीके से जारी किया जा रहा है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 जुलाई 2020 14:53 IST
ख़ास बातें
  • Realme X2 का लेटेस्ट अपडेट वर्ज़न नंबर RMX1992EX_11.C.11 के साथ आता है
  • जुलाई 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से लैस आता है अपडेट
  • कई समस्याओं को ठीक कर फोन की सिस्टम स्टेबिलिटी को भी बढ़ाया गया

Reame X2 अपडेट में जुलाई 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिलता है

Realme X2 के भारतीय यूज़र्स को जुलाई 2020 ओटीए अपडेट मिला है, जो जुलाई सिक्योरिटी पैच के साथ आता है। इसके जरिए सिस्टम में कई सुधार भी किए गए हैं और ब्लूटूथ, फोन मैनेजर आदि से जुड़ी कुछ समस्याओं को ठीक किया गया है। रियलमी एक्स2 अपडेट वर्ज़न नंबर RMX1992EX_11.C.11 या RMX1992AEX_11.C.11 के साथ आता है और यह भारत में चरणबद्ध तरीके से जारी किया जा रहा है। रियलमी का कहना है कि शुरुआत में यह अपडेट सीमित यूज़र्स को मिलेगा। किसी प्रकार के बग की शिकायत न मिलने के बाद कुछ दिनों के भीतर इसे पूरी तरह से रोलआउट कर दिया जाएगा।

लेटेस्ट Realme X2 अपडेट के रोलआउट की घोषणा फोरम के जरिए की गई है। रियलमी एक्स2 यूज़र्स ने भी अपने डिवाइसों पर इस अपडेट के मिलने के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं। इन स्क्रीनशॉट्स से पता चलता है कि अपडेट का साइज़ 283 एमबी है। यदि आपको इस अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है, तो यूज़र्स फोन की सेटिंग्स में इस अपडेट की जांच कर सकते हैं। Realme अन्य अपडेट की तरह ही इस अपडेट का एक डाउनलोड लिंक अपने सॉफ्टवेयर अपडेट पेज पर दे सकती है।
Advertisement

Realme X2 के लेटेस्ट अपडेट के चेंजलॉग से पता चलता है कि यह जुलाई 2020 के एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच को लाता है। अपडेट रियलमी लैब में एक स्मूथ स्क्रॉलिंग फीचर भी जोड़ता है और यह एक पहले से बेहतर फ्लाइट मोड लाता है, जो चालू होने के बाद ब्लूटूथ स्टेटस को प्रभावित नहीं करता है। अपडेट फोन मैनेजर में ओवरलैप होने वाले टेस्क्ट की समस्या को भी फिक्स करता है। यह ब्लूटूथ डिवाइस डिटेक्शन इंटरफेस से बाहर निकलते समय असामान्य एरर  की समस्या के साथ साथ एरर के स्टेटस का नोटिफिकेशन में दिखाई देने की समस्या भी ठीक करता है।

गेम स्पेस फीचर के लिए बहुत सारे सुधार किए गए हैं। इसमें डार्क मोड के तहत नेटवर्क एक्सेलेरेशन इंटरफेस में स्टेटस बार डिस्प्ले समस्या, यूज़र द्वारा स्टोरेज अनुमति पॉप-अप के लिए ‘सहमत' पर क्लिक करने पर एरर आने की समस्या और यूज़र द्वारा होम स्क्रीन से गेम स्पेस खोलने पर असामान्य डिस्प्ले समस्या को भी ठीक किया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium looks, good build quality
  • Good cameras
  • Very fast charging
  • Smooth gaming performance
  • Bad
  • Low-light video recording could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme X2, Realme X2 Android Update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.