Realme X को आज इन ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका

Realme X आज एक बार फिर भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। रियलमी एक्स के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानें।

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 7 अगस्त 2019 09:37 IST
ख़ास बातें
  • 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा है रियलमी एक्स में
  • 48 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस है Realme X
  • रियलमी एक्स की कीमत 16,999 रुपये से शुरू

Realme X को आज इन ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका

Realme X आज एक बार फिर भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Oppo के सब-ब्रांड रियलमी ने पिछले महीने रियलमी एक्स को भारतीय बाजार में उतारा था, लॉन्च के बाद से रियलमी एक्स फ्लैश सेल के जरिए बेचा जा रहा है। हैंडसेट की ऑफलाइन बिक्री पिछले सप्ताह से शुरू हो गई है लेकिन ऑनलाइन फ्लैश सेल अब भी जारी है। रियलमी एक्स की खासियतों की बात करें तो इसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा, स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। आइए अब आपको रियलमी एक्स की भारत में कीमत, ऑफर्स और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Realme X की भारत में कीमत, सेल का समय और ऑफर्स

रियलमी एक्स (रिव्यू) की कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 19,999 रुपये में बेचा जाएगा। रियलमी एक्स की बिक्री फ्लिपकार्ट और रियलमी ऑनलाइन स्टोर पर दोपहर 12 बजे होगी। रियलमी एक्स को पोलर व्हाइट और स्पेस ब्लू रंग में खरीदा जा सकेगा।


अब बात सेल ऑफर की, रियलमी वेबसाइट पर 10 प्रतिशत का मोबिक्विक सुपरकैश और Jio की ओर से 7,000 रुपये के फायदे ( कैशबैक वाउचर) मिलेंगे। दूसरी ओर, फ्लिपकार्ट पर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड, एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड और एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।
Advertisement
 

Realme X specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी एक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलेगा। फोन 6.53 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड स्क्रीन से लैस है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले इस स्मार्टफोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इनबिल् स्टोरेज 128 जीबी तक है।

रियलमी एक्स दो रियर कैमरों के साथ आता है। यहां एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। पॉप-अप मॉड्यूल में 16 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर को जगह मिली है। फोन की बैटरी 3,765 एमएएच की है और यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डॉल्बी एटमस सपोर्ट, 4जी एलटीई सपोर्ट, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5 और जीपीएस शामिल हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, premium design
  • Vivid OLED display
  • Good overall performance
  • Capable cameras
  • Bad
  • A bit too large for some hands
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3765 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.