Realme X में होगा 48 मेगापिक्सल सेंसर, स्पेसिफिकेशन हुए लीक

Realme अपने फोन के पक्ष में माहौल बनाने के लिए Weibo पर एक के बाद दूसरा टीज़र ज़ारी कर रही है। ताज़ा टीज़र से पता चला है कि Realme X में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 मई 2019 16:02 IST
ख़ास बातें
  • Realme X में पिछले हिस्से पर दो सेंसर होंगे
  • रियलमी एक्स और रियलमी एक्स यूथ एडिशन TENAA पर लिस्ट
  • Realme X, Realme X Youth Edition 15 मई को होंगे लॉन्च
Realme X और Realme X Youth Edition अगले हफ्ते चीनी मार्केट में लॉन्च किए जाएंगे। इस बीच दोनों ही फोन को चीनी रेगुलेटर वेबसाइट TENAA पर लिस्ट किया गया है जिससे सभी स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। इसके अलावा कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि Realme X में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर होगा। यह सेंसर इन दिनों मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में बेहद ही लोकप्रिय है। TENAA लिस्टिंग से पता चला है कि फोन में 6.5 इंच का बिना नॉच वाला डिस्प्ले, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 3,680 एमएएच की बैटरी होगी।

Realme अपने फोन के पक्ष में माहौल बनाने के लिए Weibo पर एक के बाद दूसरा टीज़र ज़ारी कर रही है। ताज़ा टीज़र से पता चला है कि Realme X में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर होगा। सेंसर एफ/ 1.7 अपर्चर के साथ आएगा और यह सुपर नाइट सीन मोड को सपोर्ट करेगा। Realme ने हाल ही में जानकारी दी थी कि Realme X में पॉप-अप सेल्फी कैमरा होगा और यह 91.6 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आएगा। ज्ञात हो कि Realme X और Realme X Youth Edition चीनी मार्केट में 15 मई को लॉन्च किए जाएंगे।
Advertisement

इसके अलावा रियलमी एक्स और रियलमी एक्स यूथ एडिशन को TENAA पर लिस्ट किया गया है। तस्वीरों से प्रतीत होता है कि Realme X के डिस्प्ले में कोई नॉच नहीं होगा। पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप को जगह मिली है और यह ग्रेडिएंट बैकपैनल से लैस है। हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। वहीं, Realme X Youth Edition वाटरड्रॉप नॉच, डुअल कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा।
 

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रियलमी एक्स को एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6 ओएस और 6.5 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन का मॉडल नंबर RMX1901 है। इसमें 2.2 गीगाहर्ट्ज़ का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है और 4 जीबी रैम हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है।
Advertisement

TENAA लिस्टिंग से पता चला है कि Realme X में पिछले हिस्से पर दो सेंसर होंगे। 48 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में 5 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ काम करेगा। इसमें 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी सेंसर होगा। इसे ब्लैक, ब्लू और व्हाइट रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी बैटरी 3,680 एमएएच की होने का दावा है।
Advertisement

अब बात Realme X Youth Edition की। इस फोन को RMX1851 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। फोन 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प में आएगा।

इसे 16 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरा सेटअप व 25 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में 3,960 एमएएच की बैटरी का ज़िक्र है। इन स्पेसिफिकेशन से साफ है कि Realme X Youth Edition वाकई में भारत में लॉन्च किए जा चुके Realme 3 Pro का चीनी वेरिएंट है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.