Realme X होगा 15 मई को लॉन्च, Realme X Youth Edition से भी उठेगा पर्दा

Realme X को एक इवेंट में 15 मई को लॉन्च किया जाएगा। चीनी मार्केट में रियलमी ब्रांड का यह पहला हैंडसेट होगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 6 मई 2019 15:22 IST
ख़ास बातें
  • Realme X में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर होने की जानकारी
  • Realme X में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा होगा
  • Realme X Youth Edition वाकई में रियलमी 3 प्रो का चीनी वेरिएंट है
Realme ने ऐलान किया है कि वह 15 मई को चीन की राजधानी बीजिंग में अपने Realme X स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। इसके साथ कंपनी चीनी मार्केट में कदम भी रख देगी। चीनी मार्केट में Realme X के साथ Realme X Youth Edition को भी लाया जाएगा। पुराने दावों के मुताबिक, रियलमी एक्स यूथ एडिशन वाकई में Realme 3 Pro का ही दूसरा नाम है। दूसरी तरफ, Realme द्वारा Realme X को भारतीय मार्केट में भी लाने की जानकारी सामने आई है।

आधिकारिक Realme Weibo हैंडल से जानकारी दी गई कि Realme X को एक इवेंट में 15 मई को लॉन्च किया जाएगा। चीनी मार्केट में रियलमी ब्रांड का यह पहला हैंडसेट होगा। मार्केट में कंपनी रियमली एक्स को कई लॉन्च ऑफर्स के साथ ला रही है।

कंपनी के आधिकारिक वीबो पोस्ट से Realme X Lite या Realme X Youth Edition के बारे में कुछ नहीं पता चल पाया है। माना जा रहा है कि यह Realme 3 Pro (रिव्यू) का ही चीनी अवतार है और इसे हाल ही में TENAA पर रियलमी एक्स के साथ लिस्ट किया गया था।
 

Realme X स्पेसिफिकेशन, कीमत (उम्मीदें)

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Realme X रियलमी एक्स में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर होगा। यह पॉप-अप सेल्फी कैमरे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है। फोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन होने का दावा है। यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस होगा, लेकिन बैटरी क्षमता को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

कैमरा डिपार्टमेंट में Realme X में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा होगा। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। अफसोस कि अभी तक फ्रंट कैमरे के रिजॉल्यूशन और किसी सॉफ्टवेयर फीचर के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। लीक में एक बार फिर दोहराया गया है कि रैम और स्टोरेज पर आधारित इस फोन के तीन वेरिएंट होंगे।
Advertisement

शुरुआती वेरिएंट 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसकी कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 16,500 रुपये) हो सकती है। 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट क्रमशः 1,799 चीनी युआन (करीब 18,500 रुपये) और 1,999 चीनी युआन (करीब 20,600 रुपये) में मिलेंगे।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme X, Realme X Youth Edition
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5e vs Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e 5G: ₹15000 में कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. भारत में Fusion Red कलर में लॉन्च हुआ Vivo T5x 5G, जानें प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. SpaceX को बड़ा झटका, वैल्यू में करोड़ों डॉलर की गिरावट
  2. Apple के टचस्क्रीन MacBook Pro में होगा Samsung का OLED डिस्प्ले!
  3. OnePlus N6x में मिलेंगे AI टूल्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. Huawei Nova 16 SE में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, जल्द हो सकता है लॉन्च
  5. Redmi K100 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
  6. Bank of Baroda ग्राहकों का डेटा लीक, बैंक ने जारी किया बयान; क्या आपका पैसा सुरक्षित?
  7. दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी बनी Apple, चिपमेकर NVIDIA को दी मात
  8. 260KM की धांसू रेंज वाली Avore Electric EX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च, 4 घंटे में होगी फुल चार्ज
  9. चश्मे में कैमरा, AI ट्रांसलेशन और म्यूजिक सपोर्ट! Pebble ने भारत में लॉन्च किए Smart Glasses
  10. अब इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान AI? ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन ने बोली चौंकाने वाली बात
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.