Realme X गीकबेंच पर लिस्ट, 8 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर होने का खुलासा

Realme के अगले स्मार्टफोन को बेंचमार्क साइट एंड्रॉयड पाई, 8 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 10 मई 2019 18:43 IST
ख़ास बातें
  • पता चला है कि Realme X में पिछले हिस्से पर दो सेंसर होंगे
  • Realme X में पॉप-अप सेल्फी सेंसर होगा
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा रियलमी एक्स
Realme X को चीनी मार्केट में 15 मई को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ Realme X Youth Edition को भी पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले RMX1901 मॉडल नंबर वाले Realme स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ Geekbench पर लिस्ट किया गया है। पुरानी रिपोर्ट और TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, RMX1901 मॉडल नंबर वाला हैंडसेट Realme X ही है। Realme के अगले स्मार्टफोन को बेंचमार्क साइट एंड्रॉयड पाई, 8 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है।

Realme X की गीकबेंच साइट लिस्टिंग से साफ है कि इस फोन में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर होगा। यह चौंकाने वाली बात है कि क्योंकि पुरानी रिपोर्ट में Realme X में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर होने का ज़िक्र था। इसके अलावा गीकबेंच पर 8 जीबी रैम के ज़िक्र से इशारा मिलता है कि मार्केट में रियलमी एक्स का 8 जीबी रैम वेरिएंट भी लाया जा सकता है। इसके अलावा Realme X को 4 जीबी वेरिएंट के साथ TENAA पर लिस्ट किया गया था।

अगर Realme X की गीकबेंच लिस्टिंग सटीक है तो रियलमी एक्स और Realme X Youth Edition में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर ही होंगे। गौर करने वाली बात है कि TENAA लिस्टिंग में Realme X (RMX1901) और Realme X Youth Edition ऊर्फ Realme 3 Pro (RMX1851) में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होने के बारे में पता चला था।

कंपनी ने हाल ही में पुष्टि की थी कि Realme X में पॉप-अप सेल्फी सेंसर होगा और यह 91.6 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आएगा। इसके अलावा हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने का भी टीज़र ज़ारी हो चुका है।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, रियलमी एक्स को TEENA पर एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6 ओएस और 6.5 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि Realme X में पिछले हिस्से पर दो सेंसर होंगे। 48 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में 5 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ काम करेगा। इसमें 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी सेंसर होगा। इसे ब्लैक, ब्लू और व्हाइट रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी बैटरी 3,680 एमएएच की होने का दावा है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme X, Realme X Specifications, Geekbench
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.