Realme Watch भारत में लॉन्च से दूर नहीं, ज़ारी हुआ टीज़र

Realme Watch में 320x320 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 1.4-इंच टीएफटी डिस्प्ले होने की अफवाह है। यह 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर से भी लैस हो सकती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 मई 2020 16:04 IST
ख़ास बातें
  • चौकोर कर्व्ड डायल के साथ आ सकती है नई Realme Watch
  • Narzo 10 सीरीज़ के लॉन्च के समय माधव सेठ के हाथ में भी दिखी थी यही वॉच
  • रियलमी वॉच को हो सकती है आईपी68 रेटिंग

Realme Watch हार्ट रेट मॉनिटर फीचर से हो सकता है लैस

Realme Watch जल्द ही लॉन्च होने वाली है और इस खबर की पुष्टी कंपनी के नए टीज़र से होती है। हाल ही में रियलमी वॉच के कुछ रेंडर ऑनलाइन सामने आए थे। अफवाह है कि चीनी कंपनी की पहली स्मार्टवॉच धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP68 सर्टफिकेशन से लैस होगी और इसमें 1.4-इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। रियलमी इंडिया के सीईओ माधव शेठ ने इस साल की शुरुआत में Gadgets 360 को जानकारी दी थी कि कंपनी इस साल मार्केट में अपनी पहली स्मार्टवॉच पेश करने की योजना बना रही है। Realme Watch मौजूदा फिटनेस-ट्रैकिंग Realme Band के बाद कंपनी का दूसरा वीयरेबल प्रोडक्ट होगा।

ट्विटर पर आधिकारिक Realme अकाउंट के जरिए एक टीज़र वीडियो साझा किया गया है, जो रियलमी वॉच के जल्द ही लॉन्च होने की ओर इशारा करता है। वीडियो को अलग से Realme India के CEO माधव सेठ द्वारा भी साझा किया गया है। उनके ट्विटर पोस्ट पर लिखे टेक्स्ट से पता चलता है कि कंपनी इस प्रोडक्ट को भारत में जल्द लॉन्च करने की योजना बना रही है।
 

टीज़र वीडियो के अनुसार, Realme Watch चौकोर आकार के कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगी। वीडियो यह भी पुष्टि करता है कि स्मार्टवॉच को रियलमी वॉच कहा जाएगा।

यह पहली बार नहीं है जब Realme ने अपनी स्मार्टवॉच को टीज़ किया है। सेठ को YouTube पर एक हालिया #AskMadhav एपिसोड में Realme Watch पहने देखा गया था। इस हफ्ते के शुरू में Realme Narzo 10 और Narzo 10A के लॉन्च की मेजबानी करते समय भी उन्होंने इसी स्मार्टवॉच को पहना हुआ था। इसके अलावा यह वॉच हाल ही में एक लीक हुए रेंडर में समान डिज़ाइन के साथ देखा जा चुका है।

मार्च में Gadgets 360 के साथ बात करते हुए, सेठ ने कई नए ऑडियो डिवाइस, वीयरबल्स और स्मार्ट टीवी के साथ-साथ रियलमी वॉच के लॉन्च का इशारा दिया था।
Advertisement

 

Realme Watch specifications (rumored)

रियलमी वॉच में 320x320 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 1.4-इंच टीएफटी डिस्प्ले होने की अफवाह है। यह 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर से भी लैस हो सकती है। इसके अलावा खबर है कि Realme Watch 160mAh बैटरी से लैस होगी और यह IP68 सर्टिफाईड होगी। कुछ लीक्स का कहना है कि इसमें कंपनी का खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 8a पर सबसे बड़ा डिस्काउंट, आधी से भी कम कीमत में खरीदें 64MP कैमरा वाला फोन
  2. Huawei Pura 90 Pro Max के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक, 6500mAh बैटरी के साथ धांसू फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ola इलेक्ट्रिक टूव्हीलर पर 50 हजार रुपये का डिस्काउंट! अक्षय तृतीया पर कंपनी का जबरदस्त ऑफर
  2. Samsung Galaxy S26 सीरीज के फोन 19 हजार रुपये तक हुए सस्ते! कंपनी ने गिराई कीमत
  3. Google Pixel 8a पर सबसे बड़ा डिस्काउंट, आधी से भी कम कीमत में खरीदें 64MP कैमरा वाला फोन
  4. भारत में महंगे होंगे BYD के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, तीन प्रतिशत तक बढ़ेगे प्राइसेज
  5. Huawei Pura 90 Pro Max के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक, 6500mAh बैटरी के साथ धांसू फीचर्स
  6. बिना शादी वालों में होता है कैंसर का ज्यादा खतरा!
  7. बिटकॉइन में बड़ी गिरावट, ईरान के होर्मूज को दोबारा बंद करने का पड़ा असर
  8. Vivo X300 FE लॉन्च से पहले फीचर्स कंफर्म, 6500mAh बैटरी, 50MP के 3X ऑप्टिकल जूम कैमरा से होगा लैस!
  9. OnePlus Watch 4 में मिल सकती है 3GB रैम, 32GB स्टोरेज, गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में आई नजर
  10. Tecno Pop X 5G में मिलेगी 6GB रैम, 6500mAh बैटरी, Amazon पर लॉन्च कंफर्म, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.