Realme ने सस्ते स्मार्टफोन V60, V60s किए लॉन्च, 8GB रैम, 32MP कैमरा से लैस, जानें कीमत

दोनों फोन में ही 5G कनेक्टिविटी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 जून 2024 10:23 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.67 इंच का HD+ पैनल है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • डिस्प्ले में 625 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
  • दोनों फोन में ही 5G कनेक्टिविटी है।

दोनों ही स्मार्टफोन्स में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है जो कि 32 मेगापिक्सल का है।

Photo Credit: Realme

Realme ने बिना किसी शोर-शराबे के, V सीरीज में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। हाल ही में हमने एक रिपोर्ट में इन दोनों स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च होने के बारे में बताया था। कंपनी ने Realme V60 और V60s को लॉन्च किया है। दोनों ही स्मार्टफोन्स में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है जो कि 32 मेगापिक्सल का है। डिस्प्ले भी एक जैसा है कि जो कि 6.67 इंच का HD+ पैनल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। आइए जानते हैं इन लेटेस्ट स्मार्टफोन्स की प्राइसिंग और फीचर्स। 
 

Realme V60, V60s price

Realme V60, V60s स्मार्टफोन्स को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। Realme V60 के 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 1199 युआन (लगभग 13,500 रुपये) है जबकि 8 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 1399 युआन (लगभग 16,000 रुपये) है। 

Realme V60s का बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरे के साथ 1,399 युआन (लगभग 16,000 रुपये) में आता है जबकि 8 जीबी रैम, 256 जीबी वेरिएंट 1,799 युआन (लगभग 20,500 रुपये) में आता है। इनमें दो कलर वेरिएंट्स- Star Gold और Turquoise आते हैं। 
 

Realme V60, V60s specifications

जैसा कि पहले बताया गया है, दोनों ही स्मार्टफोन्स समान स्पेसिफिकेशंस के साथ आते हैं। फोन में 6.67 इंच का HD+ पैनल है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 720 x 1604 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। डिस्प्ले में 625 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। कंपनी का कहना है कि इनकी स्क्रीन 1 निट तक भी डिम हो सकती है। 
Advertisement

दोनों फोन में ही 5G कनेक्टिविटी है। इनका डिजाइन भी देखने में एक जैसा लगता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। जिसके साथ में 6 जीबी रैम, या 8 जीबी रैम का ऑप्शन है। 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज, और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज स्पेस फोन में मिलता है। इसके अलावा वर्चुअल रैम सपोर्ट भी इनमें दिया गया है। इसकी मदद से रैम को 8 जीबी तक और एक्सपेंड किया जा सकता है। 

फोन Android 14 ओएस के साथ आते हैं जिस पर Realme UI 5.0 की कस्टम स्किन दी गई है। फोन में 5000mAh बैटरी है, जिसके साथ में 10W चार्जिंग का सपोर्ट है। कैमरा की बात करें तो फोन में रियर में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यहां सिर्फ एक ही कैमरा कंपनी ने दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.