13MP कैमरा, 8GB RAM के साथ Realme V50 और V50s लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Realme V50 सीरीज में 6.72 इंच की पंच होल LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन FHD+ 2400 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2023 12:41 IST
ख़ास बातें
  • Realme V50 में 6.72 इंच की पंच होल LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme V50 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है।
  • Realme V50 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Realme V50 में 6.72 इंच की पंच होल LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme China

Realme ने चीनी बाजार में दो नए 5जी स्मार्टफोन्स Realme V50 और Realme V50s लॉन्च कर दिए हैं। इन दोनों में अलग-अलग नाम के अलावा स्पेसिफिकेशंस समान हैं, हालांकि, एक महंगा और एक सस्ता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये स्मार्टफोन्स काफी हद तक Realme 11x जैसे लगते हैं, हालांकि कैमरा और चार्जिंग स्पीड अलग है। यहां हम रियलमी के नए स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme V50 और V50s की कीमत


चीनी बाजार में Realme V50 के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥1,199 (लगभग 13,757 रुपये) और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥1,399 (लगभग 16,259 रुपये) है। वहीं Realme V50s के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥1,399 (लगभग 17,510 रुपये) और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥1,799 (लगभग 20,845 रुपये) है। ये स्मार्टफोन Purple Dawn और Midnight Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे।


Advertisement
Realme V50 और V50s के स्पेसिफिकेशंस


Realme V50 में 6.72 इंच की पंच होल LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन FHD+ 2400 x 1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस लेवल 680 निट्स तक है। ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6100 Plus चिपसेट से लैस हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में ये एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करते हैं। Realme V50 सीरीज में फ्लैट फ्रेम डिजाइन और सर्कुलर कैमरा मॉड्युल है। इनकी मोटाई 7.89mm और वजन 190 ग्राम है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दूसरे कैमरे के बारे में जानकारी नहीं है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm हेडफोन जैक, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है। यह फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 10W या 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। आपको बता दें कि Realme V50 और Realme V50s काफी हद तक Realme 11x जैसे हैं, जिसमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  2. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  3. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  4. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  5. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
  7. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
  8. Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
  9. कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे
  10. कानों में ईयरिंग की तरह लगेंगे Xiaomi के नए ईयरबड्स, फुल चार्ज में चलेंगे 38 घंटे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.