Realme V5 लॉन्च, चार रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी है इसमें

Realme V5 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,399 (करीब 15,000 रुपये) है। स्मार्टफोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट CNY 1,899 (करीब 20,400 रुपये) में बेचा जाएगा।

Realme V5 लॉन्च, चार रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी है इसमें
ख़ास बातें
  • रियलमी वी5 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है
  • मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है Realme V5
  • Realme V5 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
विज्ञापन
Realme V5 को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। रियलमी का यह स्मार्टफोन होल-पंच डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 30 वॉट फ्लैश चार्ज को सपोर्ट करती है। हैंडसेट में मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन को फिलहाल भारत में लॉन्च करने के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Realme V5 price, sale

रियलमी वी5 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,399 (करीब 15,000 रुपये) है। स्मार्टफोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट CNY 1,899 (करीब 20,400 रुपये) में बेचा जाएगा। Realme V5 हैंडसेट तीन ग्रेडिएंट फिनिश में आएगा- सिल्वर विंग्ड ब्वॉय, ब्लू और ब्रेकिंग लाइट।
 

Realme V5 specifications

डुअल-सिम रियलमी वी5 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। फोन में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले है, 90.7 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ। डिस्प्ले में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज से लैस है।

Realme V5 के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है, एफ/ 2.3 अपर्चर के साथ। फोन में एक 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 2.1 है। कैमरा फीचर्स में सुपर नाइट सीन, पनोरमा, प्रोफेशनल, टाइम लैप्स फोटोग्राफी, बोकेह, एचडीआर, अल्ट्रा-वाइड एंगल, सुपर मैक्रो, एआई ब्यूटी, फिल्टर और सुपर ग्लो शामिल हैं।

रियलमी वी5 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह 30 वॉट फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि तीन मिनट की चार्जिंग में पांच घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक मिलेगा। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई 802.11 एसी, यूएसबी टाइप-सी, ब्लूटूथ 5, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और 5जी शामिल हैं। स्मार्टफोन को 162.13x75.02x9.1 मिलीमीटर डाइमेंशन और 194 ग्राम वज़न के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। जियोमैगनेटिक सेंसर, लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जायरोस्कोप और एक्सेलेरोमीटर फोन का हिस्सा हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  5. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  6. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  7. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  8. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  9. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  10. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »