Realme V15 5G भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, ये होंगी खूबियां

Realme V15 5G को मॉडल नंबर RMX3092 के साथ BIS सर्टिफिकेशन मिलने का दावा किया गया है। यह वही मॉडल नंबर है, जिसे शुरुआत में Realme 8 से जोड़ा गया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 जनवरी 2021 10:50 IST
ख़ास बातें
  • Realme V15 5G को BIS सर्टिफिकेशन मिलने की खबर
  • भारत में जल्द लॉन्च होने की संभावना
  • पिछले हफ्ते चीन में दे चुका है दस्तक

Realme V15 5G को जल्द भारत में पेश किया जा सकता है

Realme V15 5G को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा सर्टिफाई किए जाने का दावा है। यदि यह सच है, तो इसके लॉन्च में अब ज्यादा देरी नहीं बची है। Realme फोन पिछले कुछ समय से अफवाहों में बना हुआ था और पिछले हफ्ते इसे चीन में लॉन्च किया गया था। रियलमी वी15 5जी मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू चिपसेट और ट्रिपल रियर कैमरों के साथ आता है। डिस्प्ले में होल-पंच कटआउट मिलता है। Realme V15 5G के भारत लॉन्च को लेकर फिलहाल किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

टिपस्टर मुकुल शर्मा (@stufftings) ने एक तस्वीर को कथित रूप से दिखाते हुए ट्वीट किया कि Realme V15 5G को मॉडल नंबर RMX3092 के साथ BIS सर्टिफिकेशन मिला है। यह वही मॉडल नंबर है, जिसे शुरुआत में Realme 8 से जोड़ा गया था।
Advertisement

टिपस्टर का कहना है कि क्योंकि Realme V15 5G को BIS सर्टिफिकेशन मिल गया है, इसलिए इसके भारत में जल्द लॉन्च होने की संभावना है। हालांकि, लॉन्च की सटीक तारीख की आधिकारिक घोषणा किया जाना बाकी है। यह भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि कंपनियां अक्सर अपने नए डिवाइसेस को कई बाज़ारों में सर्टिफाई करती हैं, जिसका मतलब यह नहीं है कि उन बाज़ारों में उस डिवाइस को जल्द पेश किया जाएगा।

Realme V15 5G को पिछले हफ्ते चीन में लॉन्च किया गया है, जिसके चलते हम भारत में इसकी अंदाजन कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन्स का अंदाज़ा लगा सकते हैं। 
Advertisement
 

Realme V15 5G price

रियलमी वी15 5जी के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत चीन में CNY 1,399 (लगभग 15,900 रुपये) है और इसके 8 जीबी रैम विकल्प की कीमत  CNY 1,999 (लगभग 22,700 रुपये) है। जैसे कि हमने बताया Realme V15 5G फोन तीन कलर ऑप्शन में आता है, वो हैं क्रिसेंट सिल्वर, कोई और मिरर लेक ब्लू।
 

Realme V15 5G specifications

रियलमी वी15 5जी एंड्रॉयड 10 आधारित रियलमी यूआई पर काम करता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर व 8 जीबी LPDDR4X रैम से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का  है, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी वी15 5जी फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
Advertisement

फोन की स्टोरेज को बढ़ाया नहीं जा सकता। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया हुआ है। Realme V15 5G में 4,310 एमएएच बैटरी मिलती है, जो 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसकी मोटाई 8.1 एमएम और वज़न 176 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 800U

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4310 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  5. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  2. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  5. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  6. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  7. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  8. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  9. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  10. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.