90Hz डिस्प्ले के साथ Realme V13 5G फोन लॉन्च, ये हैं कीमत और खासियतें

Realme V13 5G के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,599 (लगभग 17,900 रुपये) है। इसके अलावा, फोन का 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत CNY 1,799 (लगभग 20,100 रुपये) है।

90Hz डिस्प्ले के साथ Realme V13 5G फोन लॉन्च, ये हैं कीमत और खासियतें

फोन की सेल 2 अप्रैल से शुरू होगी

ख़ास बातें
  • Realme V13 5G में मिलेंगे दो स्टोरेज विकल्प
  • रियलमी वी13 5जी में मौजूद है 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • फोन का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है
विज्ञापन
Realme V13 5G स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह नया स्मार्टफोन Realme V11 5G और Realme V15 5G के बीच स्थित होगा। रियलमी वी13 5जी फोन 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। रियलमी वी13 5जी फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर दिया गया है, जिससे रियलमी वी11 5जी फोन भी लैस था। इसके अलावा, फोन 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। साथ ही फोन में 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। रियलमी वी13 5जी स्मार्टफोन का मुकाबला Redmi Note 10 5G स्मार्टफोन से होगा, जो कि Xiaomi द्वारा इस महीने की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया है।
 

Realme V13 5G price, availability

Realme V13 5G के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,599 (लगभग 17,900 रुपये) है। इसके अलावा, फोन का 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत CNY 1,799 (लगभग 20,100 रुपये) है। यह स्मार्टफोन एश और एज़्योर कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, फिलहाल चीन में इस फोन के लिए प्री-ऑर्डर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जबकि 2 अप्रैल से इसकी सेल शुरू कर दी जाएगी। वहीं, फोन के ग्लोबल लॉन्च की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।
 

Realme V13 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी वी13 5जी फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 पर चलता है और इसमें 6.5-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 180 टच रिस्पॉन्सिव रेट और आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर दिया गया है, जो 8 GB LPDDR4x रैम के साथ जुड़ा है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। इस फोन में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन की स्टोरेज 128 जीबी व 256 जीबी UFS 2.1 है, जिसके साथ आपको माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट  भी मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। इसके अलावा इसमें एक साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Realme V13 5G फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 162.5x74.8x8.5mm और भार 185 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 700
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »