Realme MagDart मैग्नेटिक वायरलेस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी पेश

Realme ने 50W MagDart Wireless Charger, 15W MagDart Charger और MagDart Power Bank को भी कुछ अन्य एक्सेसरीज़ के साथ पेश किया है, जो कि MagDart टेक्नोलॉजी के साथ काम करते हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 4 अगस्त 2021 14:23 IST
ख़ास बातें
  • Realme ने MagDart chargers की कीमत साझा नहीं की है
  • Realme 15W MagDart Charger ये ट्रेडिशनल वायरलेस चार्जर है
  • MagDart Beauty Light को भी किया गया है पेश
Realme MagDart वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी को पेश कर दिया गया है, जो कि एंड्रॉयड के लिए मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट लेकर आया है। Realme MagDart बिल्कुल Apple के MagSafe की तरह काम करता है, लेकिन यह ज्यादा हाई-स्पीड डिलीवर करता है। रियलमी ने 50W MagDart Wireless Charger, 15W MagDart Charger और MagDart Power Bank को भी कुछ अन्य एक्सेसरीज़ के साथ पेश किया है, जो कि MagDart टेक्नोलॉजी के साथ काम करते हैं। इस टेक्नोलॉजी को कॉन्सेप्ट फोन के साथ शो किया गया था, जिसका नाम Realme Flash है जो कि कंपनी का पहला एंड्रॉयड फोन है जो कि मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है।

MagDart रियलमी की मैग्नेटिक चार्जिंग टेक्नोलॉजी है, जो कि मैग्नेट की मदद से एंड्रॉयड फोन के बैक पर अटैच हो जाती है और वायरलेस रूप से फोन को चार्ज करती है। MagDart charger को वायर से कनेक्ट किया जाता है, बिल्कुल Apple के MagSafe की तरह। इसके अलावा, यहाँ 50W MagDart Wireless Charger, 15W MagDart Charger और MagDart Power Bank के साथ Realme GT के लिए MagDart Wallet, MagDart Beauty Light और MagDart case को पेश किया गया है।
Advertisement
 
50 वॉट MagDart Wireless Charger एक मोटा क्यूबॉइड है, जिसके साथ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। यह 50 वॉट चार्जिंग स्पीड डिलीवर करता है और फास्ट मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग को भी दावा किया गया है। OnePlus भी वार्प चार्ज 50 वायरलेस चार्जर के साथ 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग  डिलीवर करता है, लेकिन ये मैग्नेटिक नहीं है। रियलमी 50 वॉट MagDart Wireless Charger में कॉम्पेक्ट कूलिंग फैन के साथ एक्टिव कूलिंग फीचर किया गया है और इसमें 1.5mm मैग्नेट भी आता है। यह Realme Flash कॉन्सेप्ट फोन के साथ काम करता है, जो कि पब्लिक के लिए उपलब्ध नहीं है।

Realme 15W MagDart Charger ट्रेडिशनल चार्जिंग पक है, जो कि 3.9mm मोटा है और इसकी चार्जिंग स्पीड Apple के MagSafe के समान ही है। इसमें नॉन-रिमूवल केबल दिया गया है।
Advertisement
 

MagDart Power Bank जैसे कि नाम से ही समझ आता है कि यह एक पोर्टेबल पावर बैंक है, जो कि इतना छोटा है कि इसे रियलमी फ्लैख के बैक पर स्टिक करके वायरलेस रूप से चार्ज किया जा सकता है। इसमें दू-वे चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है, जिसमें पावर बैंक को वायरलेस चार्ज पर रखकर चार्ज किया जा सकता है।
 

एक्सेसरीज़ की बात करें, तो MagDart Wallet को लेकर कहा जा रहा है कि यह हार्ड-वियरिंग व्हाइट वैगन लैदर से बना है और इसमें तीन कार्ड होल्डर हैं। यह मैग्नेट की मदद से फोन के बैक पर स्टिक हो जाता है और इसमें किक-स्टैंड बिल्ट-इन मौजूद है। MagDart Beauty Light की बात करें, तो एक अन्य मैग्नेटिक अटैचमेंट है जो कि लाइट रिंग के साथ आता है जिसमें 60 LEDs मौजूद है, सेल्फी लेते समय यह आपके चेहरे को रोशन करता है। आखिर में Realme GT के लिए MagDart Case मार्च में सिर्फ वायर्ड चार्जिंग के साथ लॉन्च किया गया था, लेकिन इसके साथ यह फोन मैग्नेट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.