Realme U1 हुआ सस्ता, कीमत 10,999 रुपये से शुरू

Realme ब्रांड ने अपने Realme U1 स्मार्टफोन की कीमत भारत में कम कर दी है। रियलमी यू1 के 3 जीबी और 4 जीबी रैम को सस्ते में Amazon India और Realme ई-स्टोर पर बेचा जा रहा है।

Realme U1 हुआ सस्ता, कीमत 10,999 रुपये से शुरू
ख़ास बातें
  • 25 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है Realme U1
  • Realme U1 के दो वेरिेएंट मार्केट में उपलब्ध
  • रियलमी यू1 के दोनों ही वेरिएंट के दाम 1,000 रुपये कम किए गए
विज्ञापन
Realme ब्रांड ने अपने Realme U1 स्मार्टफोन की कीमत भारत में कम कर दी है। रियलमी यू1 के 3 जीबी और 4 जीबी रैम को सस्ते में Amazon India और Realme ई-स्टोर पर बेचा जा रहा है। अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर एक्सचेंज ऑफर और बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प भी उपलब्ध है। याद रहे कि Realme U1 को बीते साल नवंबर में लॉन्च किया गया था।। यह वाटरड्रॉप नॉच, डुअल कैमरा सेटअप, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और ग्रेडिएंट बैक पैनल से लैस है। रियलमी यू1 में अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, 6.3 इंच डिस्प्ले और मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर दिया गया है।

Realme U1 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये कर दी गई है। इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,499 रुपये में बेचा जा रहा है। इसका मतलब है कि Realme अपने इस स्मार्टफोन के दोनों वेरिएंट पर 1,000 रुपये की छूट दे रही है। याद रहे कि रियलमी यू1 के इन वेरिएंट को क्रमशः 11,999 रुपये और 14,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। फोन नई कीमत में अमेज़न इंडिया और रियलमी ई-स्टोर पर उपलब्ध है।


Realme U1 स्पेसिफिकेशन

रियलमी यू1 (रिव्यू) की स्क्रीन 6.3 इंच की है। फुलएचडी+ रिजॉल्यूशन वाला यह आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। फोन 90.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन वाली है। स्मार्टफोन में 2.1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ एआरएम जी72 जीपीयू है। रैम और स्टोरेज पर आधारित दो विकल्प हैं- 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज।
 
realmeu1

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme U1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल (एफ/2.2 अपर्चर) का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल (एफ/2.4) का है। इसके साथ एलईडी फ्लैश है। कंपनी ने जानकारी दी है कि Realme U1 पोर्ट्रेट लाइटनिंग, स्लो मो वीडियो, एआई सीन डिटेक्शन और बोकेह इफेक्ट के साथ आता है। फोन में एआई फेस अनलॉक फीचर भी है।

फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कंपनी ने सेल्फी कैमरे में बैकलाइट मोड फीचर होने की बात की है। इसके अलावा एआई ब्यूटी+ मोड होने का भी ज़िक्र है। स्मार्टर ग्रुपी फीचर की मदद से यूज़र एक तस्वीर में कई सब्जेक्ट पर कस्टमाइज़्ड ब्यूटीफिकेशन का मज़ा ले सकते हैं।

रियलमी यू1 के दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस/ ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, ओटीजी सपोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रैविटी सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी फोन का हिस्सा हैं। रियर पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Realme U1 की बैटरी 3500 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 157x74x8 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Smooth app and gaming performance
  • Looks good
  • Bright and crisp display
  • Cameras do well in good light
  • Fast face unlock
  • कमियां
  • No 4K recording and video stabilisation
  • Cameras struggle in low light
  • Body attracts smudges easily
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी70
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »