Realme का C73 5G अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी

Realme ने बताया है कि C73 5G को 2 जून को देश में लॉन्च किया जाएगा। इसे 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज और 4 GB + 128 GB के दो वेरिएंट्स में खरीदा जा सकेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 जून 2025 11:50 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है
  • C73 5G की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी
  • इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का C73 5G जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। C73 5G की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन के लिए फ्लिपकार्ट पर एक अलग माइक्रोसाइट शुरू हो गई है। 

Realme ने बताया है कि C73 5G को 2 जून को देश में लॉन्च किया जाएगा। इसे 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज और 4 GB + 128 GB के दो वेरिएंट्स में खरीदा जा सकेगा। C73 5G को पर्पल, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। 

C73 5G के स्पेसिफिकेशंस

इसका डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। C73 5G में LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलेगी। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में कैमरा के लिए पंच-होल कटआउट है। C73 5G की 6,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग और 5 W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Realme का दावा है कि इसकी बैटरी लगभग 46.4 घंटे की कॉलिंग, 15.7 घंटे की YouTube स्ट्रीमिंग और 13.3 घंटे की गेमिंग को सपोर्ट करेगी। इस स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी होने के बावजूद इसकी थिकनेस केवल 7.94 mm की है। इसमें ऑडियो के लिए 300 प्रतिशत अधिक आउटपुट के साथ अल्ट्रा-वॉल्यूम मोड दिया गया है। 
Advertisement

हाल ही में Realme ने GT 7 और GT 7T को भारत और इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया था। कंपनी की नई GT सीरीज के इन स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity चिपसेट दिए गए हैं। इन स्मार्टफोन्स की 7,000 mAh की बैटरी 120 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के साथ GT 7 Dream Edition को भी पेश किया था। GT 7 के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 39,999 रुपये,  12 GB RAM + 256 GB का 42,999 रुपये और 12 GB RAM + 512 GB वाले वेरिएंट का 46,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को IceSense Blue और IceSense Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। GT 7T के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 34,999 रुपये, 12 GB + 256 GB का 37,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का 41,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को IceSense Blue, Racing Yellow और IceSense Black कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build
  • Excellent display
  • IP69 rating
  • Decent performance
  • Battery backup sets a new benchmark
  • Good pricing
  • Bad
  • It doesn't feel premium
  • Average ultra-wide camera performance
  • Low-light videos and selfies could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400इ

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1280x2800 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 7000mAh battery and 120W fast-charging support
  • Bright display
  • IP69 rating
  • Excellent for gaming
  • AI features are useful
  • Bad
  • No Corning screen protection
  • Average ultrawide camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8400 मैक्स

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1280x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  3. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  4. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  5. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  6. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  7. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  8. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  9. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.