Realme Narzo 20 सीरीज़ का इंतज़ार जल्द होगा खत्म, मिली आधिकारिक जानकारी

Narzo ट्विटर हैंडल ने 1 सितंबर को Narzo 20 सीरीज़ को बिना किसी जानकारी के टीज़ किया था।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 4 सितंबर 2020 18:51 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 20 सीरीज़ में Narzo 20 और Narzo 20 Pro स्मार्टफोन शामिल होंग
  • Realme Watch S Pro को इस साल के अंत कर किया जाएगा लॉन्च
  • Realme ने AIoT लाइनअप प्रोडक्ट में भी किया विस्तार

Realme Narzo 20 सीरीज़ से जुड़ी अन्य जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है

Realme Narzo 20 सीरीज़ स्मार्टफोन का ऐलान IFA 2020 में हो चुका है। रियलमी नार्ज़ो 20 सीरीज़ Realme Narzo 10 सीरीज़ का फॉलोअप होगी, जो कि इस साल मई में लॉन्च हुई थी। लेटेस्ट सीरीज़ पिछले काफी समय से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है, Narzo के ट्विटर अकाउंट से भी इसकी जानकारी सामने आ चुकी है। वहीं, अब एक बार फिर कंपनी ने इसे आधिकारिक कर दिया है, कंपनी के प्रवक्ता ने खुलासा करते हुए जानकारी दी है कि रियलमी नार्ज़ो 20 सीरीज़ आने वाले महीने में लॉन्च कर दी जाएगी। इसके अलावा, कंपनी ने अन्य प्रोडक्ट के साथ Realme Watch S Pro, Realme Buds Air Pro, और Realme Buds Wireless Pro को भी पेश किया है।
 

Narzo के ट्विटर हैंडल ने 1 सितंबर को Narzo 20 सीरीज़ को बिना किसी जानकारी के टीज़ किया था। वहीं, अब IFA Berlin 2020 में कंपनी के प्रवक्ता ने नार्ज़ो सीरीज़ के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि नार्ज़ो 20 सीरीज़ को आने वाले महीनों में पेश किया जाएगा। हालांकि, इस बार भी इस सीरीज़ से संबंधित अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि पिछले महीने एक टिप्सटर ने भी दावा किया था कि रियलमी नार्ज़ो 20 सीरीज़ में Realme Narzo 20 और Realme Narzo 20 Pro स्मार्टफोन शामिल होंगे। टिप्सटर ने जानकारी दी कि जल्द ही नार्ज़ो 20 सीरीज़ को पेश किया जा सकता है। वहीं, अब कंपनी ने इसकी पुष्टि कर दी है, जल्द ही यह सीरीज़ दस्तक दे सकती है।

इसके अलावा Realme Watch S Pro का भी ऐलान कर दिया गया है, और यह सर्कुलर डायल व एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। प्रवक्ता ने जानकारी दी कि स्मार्टवॉच को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल, रियलमी वॉच एस प्रो के बारे में भी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
Advertisement

इवेंट के दौरान रियलमी ने AIoT लाइनअप के प्रोडक्ट विस्तार का भी ऐलान किया, जिसमें 55 इंच टीवी, वायरलेस और ट्रू वायरलेस एएनसी ईयरफोन, स्मार्ट कैमरा, स्मार्ट बल्ब और मीडियम और हाई-एंड स्मार्टफोन मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.