Realme की नई स्मार्टफोन सीरीज़ में 5जी कनेक्टिविटी के साथ होल-पंच डिज़ाइन

Realme ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर टीज़र तस्वीर साझा की है, जिसमें जानकारी मिली है कि नई स्मार्टफोन सीरीज़ होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आएगी। हालांकि, इस तस्वीर से किसी दूसरी जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 जुलाई 2020 16:34 IST
ख़ास बातें
  • Breeno digital assistant इस नई Realme सीरीज़ का हिस्सा होगा
  • 5जी से संबधित समस्याओं में सुधार करेगी रियलमी की नई सीरीज़
  • सितंबर में होने वाले IFA 2020 में नई सीरीज़ पेश कर सकती है Realme

Realme ने अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ के लिए माहौल बनाना शुरू किया

Realme ने अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक है। कंपनी के टीज़र के मुताबिक स्मार्टफोन की यह सीरीज़ होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और 5जी कनेक्टिविटी के साथ आएगी। बता दें, हाल ही में एक टिप्सटर ने दावा किया था कि रियलमी जल्द ही नई सीरीज़ पेश करने जा रही है, जिसमें 5जी से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा। इसके बाद अब कंपनी ने भी इस सीरीज़ से धीरे-धीरे करके पर्दा उठाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा रियलमी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर Xu Qi Chase ने अलग से चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है, जिसमें इस नए स्मार्टफोन सीरीज़ से जुड़े प्रमुख फीचर्स की जानकारी दी गई है।

Realme ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर टीज़र तस्वीर साझा की है, जिसमें जानकारी मिली है कि नई स्मार्टफोन सीरीज़ होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आएगी। हालांकि, इस तस्वीर से किसी दूसरी जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है।
Advertisement

रियलमी के सीएमओ Xu Qi Chase ने भी वीबो पर स्क्रीनशॉट ज़ारी करके नई स्मार्टफोन सीरीज़ से जुड़े फीचर्स का खुलासा किया है। स्क्रीनशॉट के मुताबिक, नई सीरीज़ के पहले मॉडल में स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर कैमरा कटआउट स्थित होगा। यह भी दिखा कि फोन में 5जी कनेक्टिविटी मौजूद होगी। साथ ही ओप्पो का Breeno digital assistant है, जो इस नई सीरीज़ का हिस्सा होगा।


खबरों पर नज़र डाले, तो नई स्मार्टफोन सीरीज़ का उद्देश्य मौजूदा 5जी कनेक्टिविटी समस्या का समाधान करना है। जाने-माने टिप्सटर ने अपने वीबो पोस्ट में दावा किया था कि रियलमी का अगला स्मार्टफोन 5जी सपोर्ट के साथ आएगा जिसमें 5जी से संबधित समस्याओं में सुधार किया जाएगा, जैसे कि बैटरी परफॉर्मेंस। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा, इसके बाद यदि यह भारत समेत दूसरे मार्केट में भी पेश किया जाएगा।
Advertisement

कुछ रिपोर्ट्स में इशारा मिला है कि इस सीरीज़ का पहला फोन, हाल ही में TENAA साइट पर लिस्ट हुआ मॉडल नंबर RMX2121 हो सकता है। इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप, होल-पंच डिस्प्ले और ग्रेडिएंट बैक फिनिश मौजूद है। अब तक माना जा रहा था कि यह Realme X3 Pro हो सकता है।
Advertisement

गौरतलब है कि हाल ही में खबर आई थी कि रियलमी सितंबर में होने वाले IFA 2020 में हिस्सा लेने वाली है, जहां इस नई स्मार्टफोन सीरीज़ को पेश किया जा सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले दिनों में इस स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य जानकरी भी सामने आ जाएंगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, 5G
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  5. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  6. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  5. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  7. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  8. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.