Realme ने 20 करोड़ फोन की शिपिंग 5 साल में कर दी, Apple, Samsung की बराबरी कर चौंकाया!

वीवो, हुआवे, सैमसंग और ऐपल के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला रियलमी पांचवां स्मार्टफोन मेकर है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 नवंबर 2023 12:05 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी ने महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल की
  • 5 साल में 200 मिलियन फोन्‍स किए शिप
  • रियलमी चीन की BBK इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स का हिस्‍सा है

रियलमी की इस कामयाबी में ग्‍लोबल शिपमेंट्स का अहम योगदान रहा है।

Realme ने एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस चीनी स्‍मार्टफोन ब्रैंड ने अपनी शुरुआत के बाद 5 साल में 200 मिलियन (20 करोड़) से ज्‍यादा फोन्‍स की शिपिंग की है। रियलमी चीन की BBK इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स का हिस्‍सा है। ओपो और वीवो जैसे स्‍मार्टफोन्‍स ब्रैंड्स भी बीबीके इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स के अंतर्गत आते हैं। रियलमी ने बहुत कम वक्‍त में ग्‍लोबल मार्केट्स में अपनी पहचान बनाई है। भारत में भी इसके फोन पॉपुलर हैं। अभी इस ब्रैंड की गिनती टॉप 10 स्‍मार्टफोन्‍स ब्रैंड में होती है। 

रॉयटर्स की रिपोर्ट में काउंटरपॉइंट रिसर्च के डेटा से यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट कहती है कि वीवो, हुआवे, सैमसंग और ऐपल के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला रियलमी पांचवां स्मार्टफोन मेकर है। रियलमी की इस कामयाबी में ग्‍लोबल शिपमेंट्स का अहम योगदान रहा है। चीन से बाहर के बाजारों में उसने ज्‍यादा शिपमेंट्स की हैं। 
Advertisement

रियलमी के चीफ मार्केटिंग ऑफ‍िसर ‘जू क्यूई' ने कंपनी की उपलब्धियों पर गर्व जताते हुए कहा कि हम तब अस्तित्व में आए जब दुनिया में 700 से ज्‍यादा स्मार्टफोन ब्रैंड थे। हमें गर्व है कि पिछले 5 साल से हम दुनिया के टॉप 10 ब्रांडों में शामिल हुए हैं। काउंटरपॉइंट के डेटा से एक और जानकारी मिली है। साल 2017 से अबतक दुनिया में स्‍मार्टफोन्‍स ब्रैंड की संख्‍या 700 से घटकर 250 पर आ गई है। ऐसे समय में रियलमी को मिली शिपमेंट्स उसकी कामयाबी को दर्शाती है। 

कंपनी के अपकमिंग स्‍मार्टफोन की बात करें तो बहुत जल्‍द Realme GT5 Pro को लॉन्‍च करने की तैयारी है।  हाल ही में ब्रैंड ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए Realme GT5 Pro के कैमरा स्पेसिफिकेशन की घोषणा की थी। Realme के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर जू क्यूई चेज ने सोशल मीडिया पर स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स की एक फोटो पोस्ट की थी, जिससे जल्द लॉन्च होने का पता चलता है। Realme GT 5 Pro कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.