Realme RMX3989 के स्पेसिफिकेशंस आए TENAA सर्टिफिकेशंस पर नजर, जानें सबकुछ

RMX3989 Realme स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है।

Realme RMX3989 के स्पेसिफिकेशंस आए TENAA सर्टिफिकेशंस पर नजर, जानें सबकुछ

Photo Credit: TENAA

Realme RMX3989 में 6.67-इंच कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • RMX3989 Realme स्मार्टफोन में 6.67-इंच कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले है।
  • RMX3989 Realme स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Realme RMX3989 में 5,050mAh (रेटेड वैल्यू) की बैटरी है।
विज्ञापन
Realme ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह भारत में 30 जुलाई को Realme 13 Pro और 13 Pro+ को पेश करने वाला है। Realme 13 Pro सीरीज जल्द ही चीन में भी लॉन्च होगी, लेकिन इसकी लॉन्च तारीख की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। TENAA और 3C जैसे चीनी सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म्स ने जून में RMX3921 मॉडल नंबर वाले कथित Realme 13 Pro+ को मंजूरी दे दी। अब RMX3989 वाले एक नए डिवाइसेज को भी TENAA ऑथोरिटी से मंजूरी मिल गई है। लिस्टिंग से स्मार्टफोन की फोटो और स्पेसिफिकेशन का पता चला है। यह देखना बाकी है कि क्या यह स्टैंडर्ड Realme 13 Pro के तौर पर लॉन्च होगा।


Realme 13 Pro, 13 Pro+ कब होंगे उपलब्ध


Realme ने पुष्टि की है कि Realme 13 Pro और 13 Pro+ भारत में 30 जुलाई को लॉन्च होंगे। उसी इवेंट में कंपनी AI बेस्ड Realme Watch S2 स्मार्टवॉच भी पेश करेगा।


Realme RMX3989 Specifications


TENAA लिस्टिंग के अनुसार, RMX3989 Realme स्मार्टफोन में 6.67-इंच कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले है, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। Realme RMX3989 में 2.4GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, हालांकि खास चिपसेट की अभी जानकारी नहीं है। इसके 6GB, 8GB, 12GB और 16GB समेत कई रैम ऑप्शन आने की उम्मीद है, जिसमें 128GB, 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट हैं।

Realme RMX3989 में 5,050mAh (रेटेड वैल्यू) की बैटरी है। 3C सर्टिफिकेशन से पता चला है कि डिवाइस में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5 पर काम करने की संभावना है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 161.3 मिमी, चौड़ाई 73.9 मिमी, मोटाई 8.2 मिमी और वजन 188 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  4. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  5. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  6. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  8. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  9. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  10. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »