Realme के फोन को मिला TENAA सर्टिफिकेशन, Realme X3 Pro होने की संभावना

TENAA में लिस्ट की गई तस्वीरें बताती हैं कि Realme RMX2121 में फ्लैश सपोर्ट के साथ पीछे एक क्वाड कैमरा सेटअप होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 जून 2020 10:40 IST
ख़ास बातें
  • Realme X3 SuperZoom मार्केट में हो चुका है लॉन्च
  • Realme X3 और Realme X3 Pro अभी भी लॉन्च होने बाकी
  • TENAA में लिस्ट हुआ मॉडल नंबर RMX2121 करता है रियलमी एक्स3 प्रो का इशारा

Realme X3 और Realme X3 Pro को अभी लॉन्च होना बाकी है

मॉडल नंबर RMX2121 के साथ एक नया Realme फोन TENAA पर देखा गया है। फोन की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन को भी लिस्ट किया किया गया है, जिससे फोन के बारे में काफी कुछ साफ हो जाता है। टीईएमएए लिस्टिंग से पता चलता है कि यह अज्ञात RMX2121 फोन स्क्रीन के ऊपरी बायें कोने पर कटआउट के साथ एक होल-पंच डिस्प्ले को स्पोर्ट करेगा। पीछे की तरफ एक आयताकार आकार का कैमरा मॉड्यूल होगा। इस नए रियलमी मॉडल का नाम क्या होगा, यह एक रहस्य बना हुआ है, लेकिन यह भी अफवाह है कि फोन को Realme X3 Pro कहा जा सकता है।

चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA में एक नए Realme RMX2121 डिवाइस की तस्वीरों और मुख्य फीचर्स को लिस्ट किया गया है। याद दिला दें, Realme X3 को अप्रैल में मॉडल नंबर RMX2142 के साथ टीना पर स्पॉट किया गया था। यह इशारा करता है कि मॉडल नंबर RMX2121 के साथ आने वाला नया रियलमी फोन Realme X3 रेंज का एक वेरिएंट हो सकता है और शायद अफवाहों की दिशा सही जगह है और यह रियलमी एक्स2 प्रो हो सकता है। रियलमी एक्स2 प्रो को इससे पहले कई मौकों पर लीक किया गया है और इसे कई सर्टिफिकेशन साइटों पर भी देखा गया है। यह संभव हो सकता है कि रियलमी RMX2121 रियलमी एक्स3 प्रो हो। हालांकि, यह हमारा एक अनुमान मात्र है।

TENAA में लिस्ट की गई तस्वीरें बताती हैं कि Realme RMX2121 में फ्लैश सपोर्ट के साथ पीछे एक क्वाड कैमरा सेटअप होगा। तस्वीरों में कोई रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं देखा गया है, जो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की मौजूदगी में इशारा करता है। फोन में पीछे की तरफ व्हाइट ग्लॉसी फिनिश है। वॉल्यूम बटन बायें किनारे पर स्थित हैं, जबकि पावर बटन दायीं ओर सेट है। आगामी रियलमी फोन में होल-पंच कटआउट वाला डिस्प्ले होगा और यह कटआउट ऊपरी बायें कोने में होगा।

Realme RMX2121
लीक हुए स्पेसिफिकेशन में एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर और 6.5 इंच डिस्प्ले की जानकारी मिली है। बैटरी को केवल 2,200mAh लिस्ट किया गया है, लेकिन यह Realme X2 Pro में मौजूद डुअल-सैल बैटरी हो सकती है। Realme X3 Pro को पहले भी टीयूवी रीनलैंड साइट पर डुअल-सेल बैटरी के साथ स्पॉट किया गया था, जिससे हमारी अटकलों को और अधिक वजन मिलता है। आखिर में, TENAA लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन 160.8x75.2x8.5 मिलीमीटर डाइमेंशन के साथ आएगा।

जबकि Realme X3 SuperZoom को पहले ही पेश किया जा चुका है, Realme X3 और Realme X3 Pro फोन अभी लॉन्च होने बाकी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme Phones, Realme X3 Pro, Tenaa
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.