Realme की 5G एंड्रॉयड स्मार्टफोन सेगमेंट में सबसे तेज रफ्तार

एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है कि रियलमी 5जी स्मार्टफोन के सेग्मेंट में सबसे तेजी से आगे बढ़ रही है।

Realme की 5G एंड्रॉयड स्मार्टफोन सेगमेंट में सबसे तेज रफ्तार

Realme दुनिया की पांचवें नंबर की सबसे बड़ी एंड्रॉयड स्मार्टफोन मेकर है।

ख़ास बातें
  • Realme कंपनी के पास एक बड़ा 5जी पोर्टफोलियो है।
  • कंपनी की ऑवरऑल ग्रोथ का कारण इसका 5जी टेक्नोलॉजी पर फोकस है।
  • रियलमी ने 2021 की तीसरी तिमाही में 831% की बड़ी ग्रोथ दर्ज की है।
विज्ञापन
Realme स्मार्टफोन मार्केट की सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाली ब्रांड बन गया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रियलमी 5जी स्मार्टफोन सेगमेंट में सबसे तेजी से आगे बढ़ रही है। पिछले कुछ समय से मार्केट में 5जी सेगमेंट में बहुत अधिक ग्रोथ देखी जा रही है।

Counterpoint ने एक रिपोर्ट में कहा है कि रियलमी ने 2021 की तीसरी तिमाही में 831% की ग्रोथ दर्ज की है। इस चाइनीज कंपनी ने भारत, चीन और यूरोप जैसे क्षेत्रों में बहुत अच्छा परफॉर्म किया है। रियलमी ने 5जी स्मार्टफोन की सेल्स में भी 831 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है। जबकि ग्लोबल लेवल पर 5जी स्मार्टफोन की ग्रोथ का रेट 121 प्रतिशत है। इस लिहाज से कंपनी के लिए यह बड़ी उपलब्धि है।  

Gizmochina में प्रकाशित एक रिपोर्ट में काउंटरप्वॉइंट के डायरेक्टर वरूण मिश्रा ने कहा, "रियलमी के पास उसकी एक मजबूत मल्टी चैनल स्ट्रेट्जी है। कंपनी के पास एक बड़ा 5जी पोर्टफोलियो है जो अलग-अलग प्राइस बैंड्स में फैला हुआ है। इससे कंपनी को जल्दी ग्रोथ करने में बहुत मदद मिली है।"

रियलमी के सीईओ और फाउंडर स्काई ली ने कहा, "हमारा मकसद दुनियाभर में कम से कम 10 करोड़ युवा लोगों के पास 5जी टेक्नोलॉजी के लाभ पहुंचाना है। यह लक्ष्य हम 5जी पावर्ड स्मार्टफोन्स के जरिए पूरा करेंगे।"

रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी अभी तक दुनिया की पांचवें नंबर की सबसे बड़ी एंड्रॉयड स्मार्टफोन मेकर है। यहां पर यह कहना गलत नहीं होगा कि कंपनी की ऑवरऑल ग्रोथ का कारण इसका 5जी टेक्नोलॉजी पर ज्यादा फोकस करना रहा है। रियलमी ने अपने 5जी स्मार्टफोन्स की रिसर्च और डेवलेपमेंट में बड़ा निवेश किया है और यह अपनी प्रोडक्ट लाइन का बड़े लेवल पर विस्तार करना चाहती है। कंपनी भले ही स्मार्टफोन मार्केट में अभी भी नई है लेकिन इसने बड़े बड़े टेक दिग्गजों के साथ कड़ा मुकाबला करते हुए 2021 की दूसरी तिमाही में 15.5 प्रतिशत का मार्केट शेयर हासिल कर लिया था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  2. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  3. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  4. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  6. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  7. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  8. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  9. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  10. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »