Realme Q2 सीरीज़ से 13 अक्टूबर को उठेगा पर्दा

Realme ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर खुलासा किया है कि रियलमी क्यू2 सीरीज़ से 13 अक्टूबर को पर्दा उठ जाएगा। लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े बजे आयोजित होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2020 13:14 IST
ख़ास बातें
  • Realme Q2 सीरीज़ के फोन में Realme UI 2.0 दिए जाने की उम्मीद
  • RMX2117 मॉडल नंबर के साथ एक रियलमी स्मार्टफोन गीकबेंच पर लिस्ट
  • मीडियाटेक डायमेनसिटी 720 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम होने का दावा
Realme Q2 सीरीज़ के स्मार्टफोन चीन में 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे। कंपनी ने इसका खुलासा एक वीबो पोस्ट के ज़रिए किया है। Realme Q2 Pro और Realme Q2 स्मार्टफोन नई सीरीज़ का हिस्सा होंगे। गौर करने वाली बात है कि रियलमी क्यू2 बेंचमार्क साइट Geekbench पर लिस्ट किया जा चुका है। Realme ने वीबो पर एक पोस्ट साझा किया जिससे लॉन्च इवेंट की तारीख का सार्वजनिक हो गया है। कंपनी ने अभी फोन के स्पेसिफिकेशन पर चुप्पी बनाई हुई है। लेकिन गीकबेंच लिस्टिंग और एक टिप्सटर के खुलासा से बहुत सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो चुके हैं।

Realme ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर खुलासा किया है कि रियलमी क्यू2 सीरीज़ से 13 अक्टूबर को पर्दा उठ जाएगा। लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े बजे आयोजित होगा। पोस्टर से फोन के किसी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इससे आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 11 दिए जाने की पुष्टि हुई है। Realme Q2 सीरीज़ के फोन में Realme UI 2.0 दिए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

RMX2117 मॉडल नंबर के साथ एक रियलमी स्मार्टफोन गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था। माना जा रहा है कि यह Realme Q2 है। गीकबेंच लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले RootMyGalaxy द्वारा दी गई थी। पता चला है कि यह मीडियाटेक डायमेनसिटी 720 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम से लैस होगा। लिस्टिंग में एंड्रॉयड 10 का ज़िक्र है।

दूसरी तरफ, नामी टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने ट्विटर पर Realme Q2 के स्पेसिफिकेशन साझा किया है। टिप्सटर का दावा है कि स्मार्टफोन में 6.5 इंच फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। यह Dimensity 800U प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो 30W VOOC फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस वेरिएंट की कीमत CNY 1,599 (करीब 17,400 रुपये) होने का दावा किया गया है।
Advertisement

बीते महीने इसी मॉडल नंबर के साथ एक फोन TENAA पर सर्टिफाई हुआ था। इस लिस्टिंग से फोन में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो होने का पता चला था। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा और इसकी क्लॉक स्पीड 2.4 गीगाहर्ट्ज़ होगी। यह 5जी सपोर्ट के साथ आएगा। फोन में 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी रैम के साथ 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज हो सकती है। टीना की लिस्टिंग में फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने का ज़िक्र है। यहां पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा होगा। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

अभी तक Realme ने रियलमी क्य2 सीरीज़ के किसी फोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। सिर्फ लेदर फिनिश और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की पुष्टि हुई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme Q2, Realme Q2 series, Realme Q2 series launch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
#ताज़ा ख़बरें
  1. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  2. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  4. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  5. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  6. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  7. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  8. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  10. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.