Realme 6i और आगामी Realme स्मार्टफोन में नहीं मौज़ूद होंगे बैन हुए चीनी ऐप्स

Realme 6i और रियलमी कंपनी के भविष्य में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन में भारत सरकार द्वारा बैन किए गए चीनी ऐप्स पहले से मौज़ूद नहीं होंगे। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने गुरुवार को यह ऐलान किया।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 जुलाई 2020 18:41 IST
ख़ास बातें
  • चीनी ऐप द्वारा संचालित फीचर को भी हटाया जाएगा
  • अगस्त में मौजूदा रियलमी फोन के लिए ज़ारी होगा अपडेट
  • भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप्स को किया था बैन

भारत में 24 जुलाई को लॉन्च होगा Realme 6i

Realme 6i और रियलमी कंपनी के भविष्य में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन में भारत सरकार द्वारा बैन किए गए चीनी ऐप्स पहले से मौज़ूद नहीं होंगे। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने गुरुवार को यह ऐलान किया। केवल नए व आगामी स्मार्टफोन के लिए ही नहीं, बल्कि कंपनी ने मौजूदा स्मार्टफोन के लिए भी चीनी ऐप्स को हटाने का हल निकाल लिया है। कंपनी ने मौजूदा स्मार्टफोन के लिए ओवर-द-एयर अपडेट ज़ारी करने की घोषणा की है, जो आने वाले दिनों में रोलआउट किया जाएगा। इस अपडेट के जरिए चीन के Cheetah Mobile द्वारा संचालित ‘Clean up Storage' फीचर को मौजूदा फोन से हटा दिया जाएगा। आपको बता दें, यह फीचर Clean Master ऐप पर आधारित है, जो कि उन 59 ऐप्स का हिस्सा है जिसे पिछले महीने भारत सरकार द्वारा बैन कर दिया गया था।

Realme ने ट्विटर के माध्यम से ऐलान किया, "आपकी डेटा प्राइवेसी रियलमी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और हमने कभी भी किसी भी यूनिट के साथ यूज़र्स का डेटा साझा नहीं किया है।" कंपनी ने फैन्स और मीडिया के लिए लिखा, "रियलमी हमेशा उन क्षेत्रों के नियमों और कायदों का पालन करता है, जहां इसे संचालित किया जाता है और सरकार द्वारा आगे दिए गए निर्देशों का भी पालन किया जाएगा।"

बताया गया है कि शुक्रवार को लॉन्च होने वाले Realme 6i स्मार्टफोन में भारत सरकार द्वारा बैन की गई 59 ऐप में से किसी को भी प्री-लोड नहीं किया गया है। कंपनी ने यह भी साफ किया कि केवल रियलमी 6आई ही नहीं बल्कि कंपनी के भविष्य में लॉन्च होने वाले सभी स्मार्टफोन में भी इन प्रतिबंधित ऐप्स को शामिल नहीं किया जाएगा।

कंपनी ने यह भी बताया कि वह अपने यूज़र्स को स्मार्टफोन में प्री-लोडेड ऐप्स को भी अनइंस्टॉल करने का भी विकल्प देते हैं। कंपनी ने खासतौर पर Helo और UC Browser जैसी प्री-इंस्टॉल ऐप्स को अनइंस्टॉल करने का विकल्प दिया है, जो भारत सरकार द्वारा बैन किए गए ऐप्स में से एक हैं।
Advertisement

प्रीलोडेड ऐप्स के अलावा, रियलमी फोन में मौजूद प्रमुख चिंता में से एक है Clean up Storage फीचर, जो चीन के Cheetah Mobile द्वारा संचालित Clean Master ऐप पर आधारित है। यह ऐप भी भारत सरकार द्वारा बैन ऐप्स में शामिल है। कंपनी का कहना है कि इस फीचर को ओवर-द-एयर अपडेट के जरिए हटा दिया जाएगा, जो अगस्त की शुरुआत में रियलमी फोन के लिए ज़ारी किया जाना है। कंपनी ने Gadgets 360 पुष्टि करते हुए बताया कि इस अपडेट के बाद से फोन में से प्रतिबंधित ऐप्स पूरी तरह से हटा दिए जाएंगे।
Advertisement

आपको बता दें, भारत में रियलमी पहली ऐसी स्मार्टफोन कंपनी नहीं है, जो भारत सरकार द्वारा चीनी ऐप्स पर लगाए गए बैन के बाद यूज़र सिक्योरिटी पर अपनी चिंता व्यक्त कर रही हो। इससे पहले Xiaomi के सब-ब्रांड Poco ने भी हाल ही में अपने नए लॉन्च किए Poco M2 Pro में बैन ऐप्स के प्री-लोडेड होने पर स्पष्टिकरण दिया था। कंपनी ने वादा किया था कि सॉफ्टवेयर अपडेट के द्वारा इस समस्या को फिक्स कर दिया जाएगा। हालांकि, अभी भी अपडेट रोलआउट होना बाकी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Very good battery life
  • 90Hz display
  • Decent daylight performance
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
  • Weak low-light cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Sharp display
  • Powerful processor
  • Solid battery life
  • Decent daylight camera performance
  • Bad
  • A little bulky
  • Weak low-light photo quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 6i, Realme, Banned Apps
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  4. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  5. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.