Realme का अगला फोन हो सकता है अंडर-डिस्प्ले कैमरे से लैस

वीपी ने में यह भी साफ किया कि कंपनी इस डिवाइस के साथ पॉप-अप कैमरा भी लेकर नहीं आने वाली है। जिसके बाद सीधे-सीधे अंदाजा लगया जा सकता है कि कंपनी अपने आगामी फोन में अंडर-डिस्प्ले कैमरा दे सकती है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 23 सितंबर 2020 17:59 IST
ख़ास बातें
  • Realme के वाइस प्रेसिडेंट Xu Qi Chase ने वीबो पर साझा की है तस्वीर
  • पॉप-अप सेल्फी कैमरा मैकेनिज़म के साथ नहीं आएगा ये डिवाइस
  • ZTE Axon 20 5G में पेश किया गया था पहला अंडर डिस्प्ले कैमरा

चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर साझा की गई है तस्वीर

Realme जल्द ही अंडर-डिस्प्ले कैमरा से लैस स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है। लेटेस्ट रिपोर्ट से कुछ ऐसी जानकारी मिली है। एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, Realme के वाइस प्रेसिडेंट ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर एक स्मार्टफोन की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सेल्फी कैमरा के लिए किसी प्रकार का नॉच व होल-पंच कटआउट नज़र नहीं आ रहा है। यह भी साफ कर दिया गया है कि कंपनी इस डिवाइस के साथ पॉप-अप कैमरा भी लेकर नहीं आने वाली है। इसके आधार पर ही कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी अपने आगामी फोन में अंडर-डिस्प्ले कैमरा दे सकती है।  

Realme के वाइस प्रेसिडेंट Xu Qi Chase ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में स्मार्टफोन का ऊपरी आधा हिस्सा देखा जा सकता है। हालांकि, इस हिस्से में सेल्फी कैमरा के लिए किसी तरह का नॉच व होल-पंच कटआउट नहीं दिया गया है। इसके साथ ही वाइस प्रेसिडेंट ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में यह भी साफ किया कि यह फोन पॉप-अप कैमरा मैकेनिज़म के साथ भी नहीं आएगा। इसका मतलब यह है कि कंपनी आगामी स्मार्टफोन के साथ अंडर डिस्प्ले कैमरा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगी। बता दें, वीबो पर साझा की गई इस तस्वीर की जानकारी सबसे पहले Gsmarena द्वारा दी गई थी।

आपको बता दें, सिंतबर की शुरुआत में ZTE Axon 20 5G स्मार्टफोन को अंडर डिस्प्ले कैमरा के साथ लॉन्च किया गया था। इसी के साथ यह “दुनिया का पहला स्मार्टफोन बना था जिसमें अंडर-डिस्प्ले कैमरा मौजूद है। अब इस लिस्ट में रियलमी कंपनी की भी एंट्री हो सकती है।  

इसके अलावा, रियलमी को लेकर यह भी माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही Realme Q सीरीज़ के तहत नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। हाल ही में मॉडल नंबर RMX2117 के साथ एक फोन रेगुलेट्री वेबसाइट TENAA पर लिस्ट हुआ था, जिसको लेकर माना जा रहा था कि यह क्यू सीरीज़ का ही स्मार्टफोन होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.92 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4220 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.