• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 64 मेगापिक्सल कैमरा वाले Realme फोन पर चल रहा है काम, भारत में होगा सबसे पहले लॉन्च

64 मेगापिक्सल कैमरा वाले Realme फोन पर चल रहा है काम, भारत में होगा सबसे पहले लॉन्च

माधव शेठ ने ट्विटर पर 64 मेगापिक्सल सैमसंग जीडब्ल्यू1 सेंसर से ली गई एक लैंडस्केप फोटो को साझा किया है। यह सेंसर 1/1.72 इंच सेंसर और 1.6माइक्रॉन पिक्सल साइज़ के साथ आएगा।

64 मेगापिक्सल कैमरा वाले Realme फोन पर चल रहा है काम, भारत में होगा सबसे पहले लॉन्च
ख़ास बातें
  • 64 मेगापिक्सल सैमसंग जीडब्ल्यू1 सेंसर होगा इस फोन में इस्तेमाल
  • Realme का यह फोन चार रियर कैमरों से होगा लैस
  • Realme के इस फोन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है
विज्ञापन
Realme Mobiles ने जानकारी दी है कि वह एक ऐसे स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो 64 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर के साथ आएगा। रियलमी केसीईओ माधव शेठ ने 64 मेगापिक्सल Samsung GW1 सेंसर से ली गई एक तस्वीर को साझा किया है। उन्होंने आगे बताया है कि 64 मेगापिक्सल का Realme स्मार्टफोन सबसे पहले भारतीय मार्केट में लाया जाएगा। इस फोन को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी उतारा जाएगा। लेकिन लिस्ट में सबसे आगे भारत है। गौर करने वाली बात है कि Realme ने हाल ही में चीनी मार्केट में Realme X और Realme X Lite को लॉन्च किया गया था।

माधव शेठ ने ट्विटर पर 64 मेगापिक्सल सैमसंग जीडब्ल्यू1 सेंसर से ली गई एक लैंडस्केप फोटो को साझा किया है। यह सेंसर 1/1.72 इंच सेंसर और 1.6माइक्रॉन पिक्सल साइज़ के साथ आएगा। इस सेंसर को बीते महीने लॉन्च किया गया था। 64 मेगापिक्सल ISOCELL Bright GW1 सेंसर कम रोशनी वाली परस्थितियों में सैमसंग की टेट्रासेल टेक्नोलॉजी की मदद से 16 मेगापिक्सल की तस्वीरें लेगा। यह सेंसर 100db रियल टाइम एचडीआर को सपोर्ट करता है। इसके अतिरिक्त इस सेंसर की मदद से डिवाइस 1080 पिक्सल के स्लो-मोशन वीडियो कैपचर कर पाएगा।

माधव शेठ द्वारा साझा की गई तस्वीर में डिटेल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि कैमरा बेहद ही दमदार है और यह कम रोशनी में भी बेहतरीन तस्वीरें लेगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 64 मेगापिक्सल सेंसर वाला Realme फोन सबसे पहले भारत में लॉन्च होगा। फोटो में इस्तेमाल किए गएवाटरमार्क से साफ है कि यह फोन चार रियर कैमरों के साथ आएगा।

फिलहाल, इस फोन के बारे में और कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। लेकिन यह 64 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आने वाला दुनिया का पहला फोन हो सकता है। भले ही Realme ने Realme X और Realme X Lite को सबसे पहले चीनी मार्केट में उतारा हो। लेकिन भारतीय मार्केट अब भी कंपनी के लिए प्राथमिकता रखता है। एक्स सीरीज़ को भारत में 2019 की दूसरी छमाही से पहले लॉन्च किए जाने की उम्मीद बेहद कम है। कंपनी ने दिसंबर 2019 तक भारतीय मार्केट में 12-15 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी के मुताबिक, जनवरी-मार्च 2019 में स्मार्टफोन मार्केट में उसकी हिस्सेदारी 7.25 प्रतिशत पर थी।

इसके अलावा कंपनी 2019 द्वारा दूसरी छमाही में Realme 5G स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »