Realme Pad Mini कई सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट! Unisoc प्रोसेसर से हो सकता है लैस...

Realme Pad Mini पर इन दिनों कथित रूप से काम चल रहा है और यह कथित रूप से Bureau of Indian Standard (BIS) वेबसाइट पर भी स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट का कहना है कि यह टैबलेट नए Realme Pad का भारतीय वेरिएंट होगा और इसका मॉडल नंबर RMP2105 होगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 11 फरवरी 2022 14:07 IST
ख़ास बातें
  • Realme Pad Mini में मिलेगा 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
  • सेल्फी के लिए मिल सकता है 5 मेगापिक्सल का कैमरा
  • लिस्टिंग के अनुसार, यह टैबलेट एंड्रॉयड 11 के साथ दस्तक देगा
Realme Pad Mini पर इन दिनों कथित रूप से काम चल रहा है और यह कथित रूप से Bureau of Indian Standard (BIS) वेबसाइट पर भी स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट का कहना है कि यह टैबलेट नए Realme Pad का भारतीय वेरिएंट होगा और इसका मॉडल नंबर RMP2105 होगा। दिलचस्प बात यह है कि यह टैबलेट कथित रूप से थाईलैंड के National Broadcasting and Telecommunications Commission (NBTC) के साथ-साथ Geekbench वेबसाइट पर भी स्पॉट किया गया था। यह टैबलेट EEC और Camera FV-5 डाटाबेस पर भी स्पॉट किया गया है, जिससे इसके कैमरा स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी मिलती है।

Realme Pad Mini उर्फ नए Realme Pad भारतीय वेरिएंट की जानकारी सबसे पहले MySmartPrice द्वारा स्पॉट दी गई थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Realme टैबलेट मॉडल नंबर RMP2105 के साथ BIS सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि यह टैबलेट भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट में टिप्सटर Yogesh Brar का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि यह टैबलेट Unisoc प्रोसेसर से लैस होगा और एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा।
Advertisement

रियलमी पैड मिनी से जुड़ी खबर की बात करें, तो टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि RMP2105 मॉडल नंबर वाला रियलमी टैबलेट NBTC सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट किया गया है, जो कि LTE के साथ दस्तक देगा।

दिसंबर महीने में रियलमी टैबलेट इस मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच पर भी स्पॉट किया गया था, जिसके जरिए कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली थी। उस वक्त माना जा रहा था कि यह Realme Pad का नया मॉडल होगा, जो कि भारत में सितंबर में मॉडल नंबर RMP2102 के साथ लॉन्च हुआ था।
Advertisement

गीकबेंच लिस्टिंग से संकेत मिले थे कि रियलमी पैड का नया वेरिएंट Realme Pad Mini के रूप में आएगा, जो कि ऑक्टा-कोर Unisoc प्रोसेसर से लैस होगा। रियलमी टैबलेट RMP2105 साइट पर 3 जीबी रैम के साथ लिस्ट हुआ था। गीकबेंच पर नए रियलमी टैबलेट का सिंगल कोर स्कोर 363 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर स्कोर 1,330 प्वाइंट्स था। लिस्टिंग के अनुसार, यह टैबलेट एंड्रॉयड 11 के साथ दस्तक देगा।
Advertisement

दिलचस्प बात है कि रियलमी टैबलेट इस मॉडल नंबर के साथ EEC और Camera FV-5 डाटाबेस पर भी स्पॉट किया गया है। डाटाबेस लिस्टिंग से संकेत मिलते हैं कि कथित Realme Pad Mini में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा, इसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी व वीडियो कैमरा मिल सकता है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright and sharp display
  • Slim, good build quality
  • Good battery life
  • Good sound quality
  • 3.5mm headphone jack
  • Bad
  • No stylus or keyboard support
  • Not recommended for productivity
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हेलियो जी80

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2000x1200 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

7100 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.