3GB रैम के साथ Realme Pad का नया मॉडल गीकबेंच पर हुआ लिस्ट!

Realme Pad डिवाइस ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर के साथ आया था, जिसके साथ डॉल्बी अटॉमस साउंड मौजूद है। इस टैब में 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

3GB रैम के साथ Realme Pad का नया मॉडल गीकबेंच पर हुआ लिस्ट!
ख़ास बातें
  • Realme का यह दूसरा टैबलेट होगा
  • रियलमी ने अपना पहला लैपटॉप भारत में सितंबर में लॉन्च किया था
  • Realme Pad में 10.4 इंच का डिस्प्ले मौजूद है
विज्ञापन
Realme नया टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी में है। नया वेरिएंट गीकबेंच पर प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स के साथ स्पॉट किया गया है... जो कि Realme Pad का नया मॉडल हो सकता है। आगामी रियलमी टैबलेट ऑक्टा-कोर Unisoc प्रोसेसर के साथ लिस्ट है, जिसके साथ 3 जीबी रैम मिल सकती है। आपको बता दें, चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने इस साल सितंबर महीने में रियलमी पैड के साथ टैबलेट सेगमेंट में एंट्री की थी। यह डिवाइस ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर के साथ आया था, जिसके साथ डॉल्बी अटॉमस साउंड मौजूद है। इस टैब में 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

नया Realme टैबलेट गीकबेंच साइट पर मॉडल नंबर RMP2105 के साथ स्पॉट किया गया है। यह टैबलेट इस साल भारत में सितंबर महीने में लॉन्च हुए Realme Pad टैबलेट का नया मॉडल हो सकता है, जिसका मॉडल नंबर RMP2102 था।

गीकबेंच पर नए रियलमी टैबलेट का सिंगल कोर स्कोर 363 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर स्कोर 1,330 प्वाइंट्स है। लिस्टिंग के अनुसार, यह टैबलेट एंड्रॉयड 11 के साथ दस्तक देगा। साथ ही यह ऑक्टा-कोर Unisoc प्रोसेसर से लैस होगा। रियलमी टैबलेट RMP2105 साइट पर 3 जीबी रैम के साथ लिस्ट है।

आगामी टैबलेट कथित रूप से Eurasian EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी स्पॉट किया गया है, जिससे इसके ग्लोबल लॉन्च का इशारा मिलता है।

याद दिला दें, Realme Pad की कीमत भारत में 13,999 रुपये है, यह दाम Wi-Fi only वेरिएंट का है। इसमें आपको 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है। टैबलेट के Wi-Fi + 4G वेरिएंट के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है, जबकि Wi-Fi + 4G के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये है।

रियलमी पैड टैबलेट Android 11 आधारित Realme UI पर काम करता है। इस टैबलेट में 10.4 इंच के WUXGA+ (1,200x2,000 पिक्सल्स) डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, यह टैब MediaTek Helio G80 प्रोसेसर दिया गया है, इसके साथ 4GB तक रैम और 64GB तक स्टोरेज मौजूद है। Realme Pad में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

रियलमी पैड में चार डायनमिक स्पीकर दिए गए हैं, जो कि डॉल्बी अटॉमस और Hi-Res audio टेक्नोलॉजी से लैस हैं। रियलमी पैड में 7,100mAh की बैटरी के साथ 18 वॉट क्विक चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। टैबलेट में OTG केबल के जरिए रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright and sharp display
  • Slim, good build quality
  • Good battery life
  • Good sound quality
  • 3.5mm headphone jack
  • कमियां
  • No stylus or keyboard support
  • Not recommended for productivity
डिस्प्ले10.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हेलियो जी80
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2000x1200 पिक्सल
रैम4 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 11
स्टोरेज64 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता7100 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme Pad, Realme Tablet, Realme
नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  8. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  9. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »