Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका

Realme ने बीते हफ्ते भारत में Realme P4s 5G लॉन्च किया था जो कि आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 सितंबर 2026 11:16 IST
ख़ास बातें
  • Realme P4s 5G में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है।
  • Realme P4s 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
  • Realme P4s 5G में 8,000mAh की बैटरी दी गई है।

Realme P4s 5G में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Realme ने बीते हफ्ते भारत में Realme P4s 5G लॉन्च किया था जो कि आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा चिपसेट से लैस किया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 8,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। आइए Realme P4s 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme P4s 5G Price

Realme P4s 5G की पहली सेल आज 3 सितंबर से शुरू हो गई है। Realme P4s 5G के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹34,999, 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹37,999 और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹41,999 है। कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत बैंक ऑफर में ₹3,000 डिस्काउंट या फिर ₹3,000 एक्सचेंज बोनस प्रदान कर रही है। इसके अलावा ग्रहाक 12 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ उठा सकते हैं।

Advertisement

Realme P4s 5G Features & Specifications

Realme P4s 5G में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1272×2772 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स ब्राइटनेस है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5जी प्रोसेसर से लैस किया गया है, जिसके साथ हाइपर विजन+ एआई चिप आता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए यह फोन IP69, IP68, IP66 रेटिंग के साथ आता है। इसमें कूलिंग के लिए 7000mm2 वीसी कूलिंग और एआई गेमिंग पार्टनर दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में की लंबाई 16.26 सेमी, चौड़ाई 7.76 सेमी, मोटाई 0.86 सेमी और वजन 208 ग्राम है।

कैमरा सेटअप के मामले में P4s 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और ओआईएस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। रियलमी का यह फोन 8,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर और फेशियल रिकग्निशन के साथ आता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  6. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  7. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  8. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  9. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.