realme P4 Power 5G की रिकॉर्ड सेल! 10001mAh बैटरी वाले फोन ने मचाई धूम

कंपनी ने दावा किया है कि स्मार्टफोन को पुराने मॉडल की तुलना में रिकॉर्ड तोड़ रेस्पॉन्स मिला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 फरवरी 2026 20:25 IST
ख़ास बातें
  • पिछली जेनरेशन की तुलना में 291% सेल वॉल्यूम हासिल किया।
  • realme P4 Power 5G में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है।
  • कंपनी ने कुछ धांसू सेल ऑफर्स भी दिए हैं।

realme P4 Power 5G की भारत में कीमत 25,999 रुपये से शुरू है

Photo Credit: Realme

realme P4 Power 5G को कंपनी ने 29 जनवरी को मार्केट में उतारा था। यह एक स्मार्टफोन होने के साथ-साथ पावरबैंक जितनी बैटरी लेकर आता है। फोन में विशाल 10001mAh की बैटरी दी गई है। इसकी सेल 5 फरवरी यानी आज से शुरू हो चुकी है। कंपनी ने दावा किया है कि स्मार्टफोन को पुराने मॉडल की तुलना में रिकॉर्ड तोड़ रेस्पॉन्स मिला है। इसकी सेल ने पहले 1 घंटे के भीतर ही धूम मचा दी है। फोन में 1.5K AMOLED डिस्प्ले है। इसमें Dimensity 7400 Ultra चिप है। इसके अलावा कई धांसू फीचर्स हैं। आइए जानते हैं इसकी सेल, बैंक ऑफर्स और खासियतों के बारे में। 

realme P4 Power 5G price in India

realme P4 Power 5G की भारत में कीमत 25,999 रुपये से शुरू है जिसमें इसका 8GB+128GB वेरिएंट आता है। 8GB+256GB मॉडल का प्राइस 27,999 रुपये, और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है। realme P4 Power 5G को Trans Silver, Trans Blue और Trans Orange कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

Advertisement

realme P4 Power 5G Sale Record

realme P4 Power 5G की सेल शुरू हो चुकी है। इसके साथ कंपनी ने कुछ धांसू सेल ऑफर्स भी दिए हैं। फोन को realme.com, Flipkart आदि से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने दावा किया है कि पिछली जेनरेशन की तुलना में 291% सेल वॉल्यूम इसने हासिल किया है। पहली सेल के पहले घंटे में फोन ने रिकॉर्ड बिक्री की है। 

realme P4 Power 5G Sale Offers

realme P4 Power 5G की खरीद पर कंपनी ने 2,000 रुपये का बैंक ऑफर दिया है। या फिर, आप 2000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी लगा सकते हैं। जिसके बाद प्रभावी कीमत 23,999 रुपये रह जाती है। कंपनी ने इसके साथ में 4 साल की बैटरी वारंटी भी दी है जो कि 2999 रुपये की कीमत का ऑफर है। अगर आप किसी रियलमी डिवाइस को एक्सचेंज करवाते हैं 1 हजार रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। यानी फोन को 22,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 

Advertisement

realme P4 Power 5G Specifications

realme P4 Power 5G में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिप यहां मिलती है। फोन में रियर में 50MP का मेन कैमरा है जिसमें OIS फीचर भी है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी कैमरा 16MP का है। फोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है। 

realme P4 Power 5G का सबसे बड़ा हाईलाइट फीचर इसकी 10,001 mAh की बैटरी है। यह 80W फास्ट चार्जिंग, 27W रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें बेहतर एनिमेशन और मल्टी-टास्किंग एक्सपीरिएंस के लिए नया Flux Engine दिया गया है। 

Advertisement
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim design for a big-battery smartphone
  • IP69-rated for dust and water
  • Bright HDR-certified display
  • Excellent battery life
  • Can be used as a powerbank in emergencies
  • Bad
  • 144Hz refresh rate only works with two apps
  • Single bottom-firing speaker
  • Gets hot when recording 60 fps video
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7400 अल्ट्रा

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10,001 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.