Realme P4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.74 इंच डिस्प्ले

भारत में Realme P4 Lite को 20 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट और फ्लैट फ्रेम होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 फरवरी 2026 22:58 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Realme P4 Lite को 20 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन को AnTuTu टेस्ट में लगभग 2,80,000 प्वाइंट मिले हैं
  • Realme P4 Lite में 6.74 इंच Eye Comfort डिस्प्ले होगा

यह Android 15 पर बेस्ड Realme UI पर चलेगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का Realme P4 Lite जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। Realme P4 Lite में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ टूल्स भी दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन में बैटरी के परफॉर्मेंस और ड्यूरेबिलिटी पर फोकस किया जाएगा। 

Realme ने आगामी स्मार्टफोन के लिए बनाई गए एक माइक्रोसाइट पर भारत में Realme P4 Lite को 20 फरवरी को लॉन्च करने की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट और फ्लैट फ्रेम दिया जाएगा। Realme P4 Lite को Beach Gold,  Sea Blue और Obsidian Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।   इस स्मार्टफोन के फ्रंट में स्लिम बेजेल्स दिए गए हैं। Realme P4 Lite में 6.74 इंच Eye Comfort डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट, 180 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट और 563 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। 

इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में लगभग 2,80,000 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इसमें ऑक्टाकोर 12 nm चिपसेट होगा। यह Android 15 पर बेस्ड Realme UI पर चलेगा। Realme P4 Lite में Circle to Search जैसे AI से जुड़े फीचर्स दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 13 मेगापिक्सल का AI कैमरा होगा। Realme P4 Lite की 6,300 mAh की बैटरी अधिक इस्तेमाल करने पर भी लगभग दो दिन तक चल सकती है। इसकी बैटरी 15 W फास्ट चार्जिंग और 6 W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन के बॉक्स में चार्जर दिया जाएगा। 

हाल ही में Realme P4 Power 5G की भारत में बिक्री शुरू की गई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Ultra दिया गया है। Realme P4 Power 5G में 10,001 mAh की दमदार बैटरी है जो 80 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में 6.8-इंच 1.5K AMOLED HyperGlow 4D Curve+ डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट और HyperVision+ AI चिप है। Realme P4 Power 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  3. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  4. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  5. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  6. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  7. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  8. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  9. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.