Realme P4 5G भारत में 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Realme ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 अगस्त 2025 13:03 IST
ख़ास बातें
  • Realme P4 5G में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme P4 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Realme P4 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है।

Realme P4 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Realme

Realme ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4 5G लॉन्च कर दिया है। P4 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5G प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि लंबे समय तक चलती है। यहां हम आपको Realme P4 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme P4 5G Price

Realme P4 5G के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये, 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को बैंक ऑफर में 2,500 रुपये डिस्काउंट और 1,000 रुपये एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। अर्ली बर्ड सेल आज शाम 6 बजे शुरू होगी।

Realme P4 5G Specifications

Realme P4 5G में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2392 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। P4 5G में Arm®Mali-G615 के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5G प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 6GB/8GB LPDDR4X रैम और 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। इस फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर,एंबिएंट लाइट सेंसर, कलर टेंप्रेचर सेंसर, ई-कम्पास, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, रियर इन्फ्रारेड रिमोट कंट्रोल और ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो P4 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन स्टील ग्रे, इंजन ब्लू और फॉर्ज रेड में उपलब्ध है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.34 मिमी, चौड़ाई 75.88 मिमी, मोटाई 7.58 मिमी और  वजन 185 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और जीपीएस शामिल है।

Advertisement

Realme P4 5G की कीमत कितनी है?

Realme P4 5G के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये, 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,499 रुपये है।

Realme P4 5G में कैसी डिस्प्ले है?

Realme P4 5G में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2392 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस है।

Advertisement

Realme P4 5G की बैटरी कैसी है?

Realme P4 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Realme P4 5G का कैमरा कैसा है?

Realme P4 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  13. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  14. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.