Realme P3 Ultra होगा जनवरी 2025 में लॉन्च, रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शन का हुआ खुलासा

Realme अपनी P-सीरीज लाइनअप में विस्तार करते हुए Realme P3 Ultra को लॉन्च करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2024 19:45 IST
ख़ास बातें
  • Realme P3 Ultra कम से कम एक ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
  • Realme P3 Ultra में एक ग्लोसी बैक पैनल दिया जाएगा।
  • Realme P3 Ultra में 12GB तक RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी।

Realme P2 Pro में 6.7 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Realme अपनी P-सीरीज लाइनअप में विस्तार करते हुए Realme P3 Ultra को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी इस फोन को जनवरी 2025 में पेश करने वाली है। हाल ही में इंडस्ट्री सोर्स से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार, Realme P3 Ultra के डिजाइन, स्टोरेज ऑप्शन और कलर वेरिएंट का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको Realme P3 Ultra के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme P3 Ultra Specifications


Realme P3 Ultra में एक ग्लोसी बैक पैनल दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन कम से कम एक ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फोन का मॉडल नंबर RMX5030 है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB तक RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। हालांकि, सटीक लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन फोन जनवरी 2025 के आखिर में भारत में पेश होने की उम्मीद है। हालांकि हार्डवेयर स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है, लेकिन यह साफ है कि Realme एक प्रीमियम फीचर्स और परफॉर्मेंस प्रदान करने वाला डिवाइस बनाने के लिए तैयार है।


Advertisement
Realme P2 Pro Specifications


Realme ने इस साल सितंबर में Realme P2 Pro लॉन्च किया था, जो P2 सीरीज में इकलौता मॉडल था। Realme P2 Pro का 12GB + 256GB वेरिएंट वर्तमान में फ्लिपकार्ट पर 24,999 रुपये में उपलब्ध है। अब अफवाहों से पता चल रहा है कि P3 सीरीज में दो मॉडल होंगे, जिसमें P3 Ultra मिड रेंज कैटेगरी में आएगा। Realme P2 Pro में FHD+ रेजॉल्यूशन के साथ 6.7 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, रिफ्रेश रेट 120Hz और 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस  है। कैमरा सेटअप की बात करें तो P2 Pro के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्स्ल का सेल्फी कैमरा है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 12GB तक रैम और 512GB स्टोरेज दी गई है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  7. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  8. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  10. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.