Realme P3 Ultra 5G फोन मार्केट में 19 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है। फोन 7.38mm मोटाई के साथ एक स्लिम स्मार्टफोन होगा। इसका पैनल कम रोशनी में रंग बदलता है जो कि लो-लाइट में ग्रीन ग्लो के साथ नजर आता है। फोन में MediaTek Dimensity 8350 Ultra चिपसेट दिया गया है। इसमें 6,000mAh की विशाल बैटरी है जिसके साथ में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
Realme P3 Ultra को कथित तौर पर BIS सर्टिफिकेशन मिला है। लिस्टिंग में पता चला है कि स्मार्टफोन RMX5030 मॉडल नंबर दिया गया है। सर्टिफिकेशन कोई अन्य जानकारी नहीं देता है, लेकिन इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि भविष्य में कंपनी इसे भारत में भी पेश कर सकती है। पिछले साल दिसंबर में P3 Ultra के रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शन को लीक किया गया था। दावा किया गया था कि स्मार्टफोन ग्लोसी बैक पैनल से लैस होगा।
चीनी स्मार्टफोन मेकर रियलमी (Realme) भारत में बहुत जल्द नई स्मार्टफोन सीरीज को पेश कर सकती है। कंपनी P सीरीज के स्मार्टफोन ला सकती है। यह Realme P3 सीरीज होगी, जिसमें बेस मॉडल के अलावा Realme P3 Pro और Realme P3 Ultra को लॉन्च किया जाएगा। अब एक रिपोर्ट में Realme P3 के कुछ फीचर्स का खुलासा हुआ है।
Realme भारतीय बाजार में जनवरी 2025 में Realme P3 Ultra स्मार्टफोन को पेश करने वाला है। Realme P3 Ultra में एक ग्लोसी बैक पैनल दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन कम से कम एक ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फोन का मॉडल नंबर RMX5030 है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB तक RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी।