realme P1 Speed 5G में होगा मीडियाटेक 7300 Energy 5G प्रोसेसर, 15 अक्‍टूबर को लॉन्‍च

realme P1 Speed 5G को 15 अक्‍टूबर को पेश किया जाएगा। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में P1 और P1 Pro को लॉन्‍च किया था

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2024 14:08 IST
ख़ास बातें
  • realme P1 Speed 5G लॉन्‍च होगा 15 अक्‍टूबर को
  • मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ लॉन्‍च होंगे फोन
  • AnTuTu बेंचमार्क में फोन ने 750,000 पॉइंट्स हासिल किए

P1 Speed 5G में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है।

realme P1 Speed 5G : रियलमी भारत में अपना नया स्‍मार्टफोन realme P1 Speed 5G लॉन्‍च करने जा रही है। P सीरीज की इस डिवाइस को 15 अक्‍टूबर को पेश किया जाएगा। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में P1 और P1 Pro को लॉन्‍च किया था और P1 Speed 5G इस कड़ी में तीसरा स्‍मार्टफोन है। कंपनी ने कन्‍फर्म किया है कि नए रियलमी स्‍मार्टफोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7300 Energy 5G चिपसेट होगा। AnTuTu बेंचमार्क में फोन ने 750,000 पॉइंट्स हासिल किए हैं। यह मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7050 से भी ज्‍यादा है। 

रियलमी का कहना है कि P1 Speed 5G को गेमिंग से लेकर स्‍ट्रीमिंग और मल्‍टीटास्किंग के लिए तैयार किया गया है। यूजर्स को शानदार स्‍पीड और परफॉर्मेंस मिलेगी। 
Advertisement

कंपनी ने जो मीडिया इनवाइट शेयर किया है, उससे फोन के डिजाइन का पता चलता है। फोन के बैक साइड में गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट डिस्‍प्‍ले फ्लैट है, जिसमें एक पंच होल कटआउट मिलता है। 

कंपनी यह भी कन्‍फर्म कर चुकी है कि realme P1 Speed 5G में 12 जीबी LPDDR4X रैम दी जाएगी। 256GB UFS 3.1 स्‍टोरेज इस फोन में होगा। इनवाइट में यह फोन ब्‍लू कलर में दिखाई देता है। 
Advertisement

कैमरों की बात करें तो P1 Speed 5G में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। सेल्‍फी कैमरा को लेकर अभी जानकारी नहीं है। यह कहा जा रहा है कि फोन में 2.8D OLED डिस्‍प्‍ले होगा, जोकि 120 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। 
Advertisement

यह फोन 5 हजार एमएएच बैटरी के साथ आ सकता है, जो 45 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। IP65 रेटिंग डिवाइस को मिल सकती है, जो इसे धूल और छींटों से होने वाले नुकसान से बचाएगी। realme P1 Speed 5G को फ्लिपकार्ट और रियलमीडॉटकॉम पर सेल किया जाएगा। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance at this price point
  • Good AMOLED screen
  • Optimised software
  • Reliable battery life
  • IP54 rating
  • Bad
  • Average camera performance
  • Preloaded bloatware (can be uninstalled)
  • System notification spam
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  3. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  4. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  5. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  2. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  3. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  4. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  5. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  7. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  8. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  9. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  10. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.