realme भारत में लॉन्‍च करेगी नई सीरीज, 15 अप्रैल को आएंगे realme P1 Pro 5G और realme P1 5G

realme P1 Pro 5G realme P1 5G : सीरीज का मकसद मिड रेंज में दम दिखाना है साथ ही यूजर एक्‍सपीरियंस को बेहतर करना है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2024 18:23 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी भारत में लॉन्‍च करेगी पी सीरीज के स्‍मार्टफोन
  • 15 अप्रैल को लॉन्‍च होंगे नए फोन
  • फ्लैगशिप फीचर्स को मिड रेंज में देने का है दावा
चीनी स्‍मार्टफोन ब्रैंड रियलमी (Realme) भारत में एक नई स्‍मार्टफोन सीरीज पेश करने जा रहा है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह Realme P सीरीज के तहत 2 नई डिवाइसेज लॉन्‍च करेगी, जिन्‍हें ऑनलाइन खरीदा जा सकेगा। ये फोन विशेषरूप से भारत में बेचे जाएंगे। किसी और मार्केट में P सीरीज के फोन फ‍िलहाल उपलब्‍ध नहीं होंगे। सोमवार को यह अनाउंसमेंट रियलमी के वाइस प्रेसिडेंट ‘चेस सू' ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स' पर किया। कुछ देर बाद रियलमी की ओर से नए फोन्‍स के मॉडल नेम और लॉन्‍च डेट का ऐलान कर दिया गया।

रियलमी ने बताया है कि वह 15 अप्रैल को realme P1 Pro 5G और realme P1 5G को लॉन्‍च करेगी। नई सीरीज का मकसद मिड रेंज में दम दिखाना है साथ ही यूजर एक्‍सपीरियंस को बेहतर करना है। realme P1 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर दिया जाएगा। realme P1 Pro 5G में Snapdragon 6 Gen 1 5G प्रोसेसर होगा। 

रियलमी पी सीरीज में पी का संदर्भ पावर से है। कंपनी ने प्रीमियम फीचर्स को किफायती दामों में देने का मन बनाया है। उसका टार्गेट यंग कस्‍टमर्स हैं। ET टेलीकॉम की रिपोर्ट में कहा गया है कि P सीरीज को 15 से 25 हजार रुपये की रेंज में लाया जा सकता है। प्राइस के मामले में यह रियलमी C सीरीज से हटकर होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, कथित तौर पर कंपनी इस साल 50 मिलियन पी-सीरीज स्मार्टफोन की सेल का टार्गेट लेकर चल रही है। 

रियलमी काफी वक्‍त बाद भारत में कोई नई स्‍मार्टफोन सीरीज ला रही है। कंपनी इस साल कई अन्‍य सीरीज में भी डिवाइसेज लॉन्‍च कर सकती है, जिनमें GT सीरीज प्रमुख है। P सीरीज के स्‍मार्टफोन भारत में ही ओपो की नोएडा फैसिलिटी में मैन्‍युफैक्‍चर किए जाएंगे। 
Advertisement

realme P1 Pro 5G और realme P1 5G को लेकर अभी ज्‍यादा जानकारी नहीं है। कंपनी ने सिर्फ चिपसेट की जानकारी दी है। आने वाले दिनों में कई और फीचर्स से पर्दा हटाया जा सकता है। 
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance at this price point
  • Good AMOLED screen
  • Optimised software
  • Reliable battery life
  • IP54 rating
  • Bad
  • Average camera performance
  • Preloaded bloatware (can be uninstalled)
  • System notification spam
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.