• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme P1 Pro फोन Flipkart पर मिल रहा इतने हजार सस्ता! 5000mAh बैटरी, 45W चार्जिंग जैसे फीचर्स

Realme P1 Pro फोन Flipkart पर मिल रहा इतने हजार सस्ता! 5000mAh बैटरी, 45W चार्जिंग जैसे फीचर्स

इनकी खरीद के साथ कंपनी आकर्षक डिस्काउंट ऑफर दे रही है।

Realme P1 Pro फोन Flipkart पर मिल रहा इतने हजार सस्ता! 5000mAh बैटरी, 45W चार्जिंग जैसे फीचर्स

Photo Credit: Realme

Realme P1 Pro 5G में 6.7 इंच फुल-एचडी+ कर्व्ड OLED डिस्प्ले है

ख़ास बातें
  • फोन 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के शुरुआती वेरिएंट में आता है
  • फोन दो कलर वेरिएंट्स- Phoenix Red और Parrot Blue में आता है
  • फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 SoC से लैस है
विज्ञापन
Realme P1 सीरीज के दो स्मार्टफोन कंपनी ने हाल ही में भारत में लॉन्च किए हैं। इसमें Realme P1 और Realme P1 Pro को लॉन्च किया गया है। इसके बाद कंपनी ने एक और एडिशन Realme P1 Pro Phoenix Red के रूप में उतारा। यह लिमिटिड एडिशन था। अब Realme P1 Pro को Flipkart पर खरीद के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। ग्राहकों को इसकी खरीद पर आकर्षक छूट भी दी जा रही है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 
 

Realme P1 Pro Price in India

Realme P1 Pro अब Flipkart पर खरीद के लिए लिस्टेड है। फोन 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के शुरुआती वेरिएंट में आता है जिसकी कीमत 21,999 रुपये है। इसके बाद 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट है जो 22,999 रुपये में आता है। 
 

Realme P1 Pro Sale Discount Offers

इनकी खरीद के साथ कंपनी आकर्षक डिस्काउंट ऑफर दे रही है। SBI क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से खरीदने पर फोन 1000 रुपये सस्ता मिल रहा है। साथ ही अन्य बैंकों कार्ड पर भी डिस्काउंट है। फोन दो कलर वेरिएंट्स- Phoenix Red और Parrot Blue में खरीदा जा सकता है। 
 

Realme P1 Pro Specifications

Realme P1 Pro 5G में 6.7 इंच फुल-एचडी+ कर्व्ड OLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें 950 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है और 93 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो दिया गया है। फोन रेनवॉटर टच फीचर से लैस है। यानी पानी की फुहारों में भीग जाने पर भी इसकी टच स्मूदली चलती रहती है। इसमें धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP65 रेटिंग है। फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 SoC से लैस है। यह 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है।

कैमरा की बात करें तो फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। इसमें लाइट फ्यूजन, अल्ट्रा एचडीआर और नाइट आई फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें 5000एमएएच बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  3. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  4. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  5. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  6. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  7. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
  9. iPhone 16 अगस्त में खरीदें ₹20,000 सस्ता, साल की सबसे बड़ी डील
  10. iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »