7000mAh बैटरी वाला Realme Neo7 दिखा गीकबेंच पर, और एक फीचर का खुलासा

गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि Neo7 में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9300 प्‍लस प्रोसेसर की ताकत होगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2024 16:37 IST
ख़ास बातें
  • Realme Neo 7 आया गीकबेंच पर नजर
  • मीडियाटेक के प्रोसेसर से होगा पैक
  • फोन में मिलेगी 7000 एमएएच की बैटरी

Realme Neo7 में 80W का चार्जिंग सपोर्ट होगा। बड़ी बैटरी के बावजूद इसकी मोटाई सिर्फ 8.5mm होने वाली है। (सांकेतिक तस्‍वीर)

Realme Neo7 स्‍मार्टफोन बहुत जल्‍द चीन में पेश किया जा सकता है। फोन में 7 हजार एमएएच की बैटरी दी जाएगी। अब गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि Neo7 में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9300 प्‍लस प्रोसेसर की ताकत होगी। माईस्‍मार्टप्राइस की रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन को गीकबेंच सिंगल स्‍कोर में 1501 पॉइंट और मल्‍टीकोर स्‍कोर में 5399 पॉइंट्स मिले हैं। कहा जाता है कि फोन को 16 जीबी रैम के साथ पेयर किया जाएगा।  

अपकमिंग रियलमी फोन रन करेगा Android 15 पर बेस्‍ड Realme UI 6.0 पर। यानी इसमें लेटेस्‍ट सॉफ्टवेयर होगा। जिस प्राइस रेंज में रियलमी इस फोन को लॉन्‍च करने की सोच रही है, यह मल्‍टी टास्किंग और गेमिंग के मामले में दमदार साबित हो सकता है। 
Advertisement

इसके अलावा, 3C सर्टिफ‍िकेशन लिस्टिंग से पता चला था कि फोन की 7 हजार एमएएच बैटरी को चार्ज करने के लिए Realme Neo7 में 80W का चार्जिंग सपोर्ट होगा। बड़ी बैटरी के बावजूद इसकी मोटाई सिर्फ 8.5mm होने वाली है। 

कीमत की बात की जाए तो Realme Neo7 की शुरुआती कीमत लगभग 2499 येन (लगभग 29,100 रुपये) होने की उम्मीद है, जिससे यह मिड रेंज कैटेगरी में कड़ी टक्कर देगा।
Advertisement

Realme ने फोन की 7 हजार एमएएच टाइटन बैटरी तैयार करने के लिए निंगडे न्यू एनर्जी (CATL) के साथ साझेदारी में काम किया है और Si/C बैटरी टेक्नोलॉजी का ऑप्शन चुना है, जो हाई एनर्जी डेंसिटी प्रदान करती है और हाई कैपेसिटी के बावजूद बैटरी को लाइट रखती है। यह साझेदारी दमदार परफॉर्मेंस देने के बैटरी को बेहतर बनाती है।
Advertisement

फोन में एक बड़ी 1.5K रेजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो एंटरटेनमेंट और प्रोडक्टिविटी दोनों के लिए बेहतर विजुअल प्रदान करेगी। अपकमिंग रियलमी फोन रिप्‍लेस करेगा Realme GT Neo 6 को। उसमें 6.78 इंच का 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 1.5K  और 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। 16GB RAM और 1TB स्टोरेज है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.