Realme Neo 8 होगा 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 चिप से लैस! जनवरी में लॉन्च के आसार

फोन में धांसू 8000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2025 13:41 IST
ख़ास बातें
  • फोन में धांसू 8000mAh की बैटरी आने वाली है।
  • फोन में IP68+IP69 रेटिंग बताई गई है।
  • इस फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर आने की संभावना है।

Realme Neo 8 जल्द ही Realme Neo 7 का सक्सेसर बनकर मार्केट में दस्तक दे सकता है।

Photo Credit: Realme

Realme एक के बाद एक नए स्मार्टफोन मार्केट में ला रही है। फिर चाहे बजट हो या मिडरेंज या प्रीमियम सेग्मेंट। अब कंपनी कथित तौर पर Realme Neo 8 पर काम कर रही है। यह फोन इससे पहले आए Realme Neo 7 का सक्सेसर होगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा और 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स कंपनी ने दिए थे। Realme Neo 8 को लेकर एक अहम खुलासा सामने आया है। इसमें फोन के प्रोसेसर डिटेल्स लीक हुए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में। 

Realme Neo 8 जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। कंपनी इस फोन पर तेजी से काम कर रही है। कहा जा रहा है कि फोन चीन में बहुत जल्द लॉन्च होने वाला (via) है और यह OnePlus Ace 6T को टक्कर देगा जिसका ग्लोबल वेरिएंट OnePlus 15R के रूप में पेश किया गया है। Realme Neo 8 कंपनी का पहला स्मार्टफोन बताया जा रहा है जिसमें ब्रांड क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट देने वाली है। 

हाल ही में फोन को लेकर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। जिसके मुताबिक, फोन में धांसू 8000mAh की बैटरी आने वाली है। रोचक बात है कि यह सिंगल सैल सिलिकॉन-कार्बन बैटरी होगी। किसी मेनस्ट्रीम फोन में 8 हजार एमएएच बैटरी का होना बड़ी बात है।  

फोन में IP68+IP69 रेटिंग बताई गई है जो इसे धूल और पानी से पूरी सुरक्षा प्रदान करेगा। इसके अलावा इस फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर आने की संभावना है। यह स्क्रीन के नीचे मौजूद होगा। फोन में कंपनी प्रीमियम बिल्ड दे सकती है। यह मेटल के फ्रेम से बना होगा और बॉडी ग्लास पैनल से लैस होगी। 

Realme Neo 8 को लेकर आईं अन्य रिपोर्ट्स कहती हैं कि फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ लॉन्च होगा जिस पर Realme UI 7 की स्किन देखने को मिल सकती है। जल्द ही कंपनी फोन के लॉन्च को लेकर अधिकारिक घोषणा कर सकती है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Gen 5

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

8300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

2800x1272 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth 165Hz AMOLED display
  • Strong gaming performance
  • Excellent durability and software support
  • Outstanding battery life
  • Bad
  • No telephoto camera
  • No LTPO display
  • More expensive than OnePlus 13R
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Gen 5

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7,400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1272x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  6. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  7. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  8. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  9. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  10. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.