Realme Neo 7 फोन में मिलेगी 7000mAh बैटरी और 240W फास्ट चार्जिंग! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा

फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 28 नवंबर 2024 13:04 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने फोन को एक टिकाऊ डिवाइस के रूप में टीज किया है।
  • फोन IP69 रेटेड हो सकता है।
  • अफवाह है कि फोन में MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट होगा।

Realme GT Neo 6 में 5500mAh की बैटरी है।

Realme अपनी Neo सीरीज में पहला फोन लॉन्च करने जा रही है। इससे पहले कंपनी GT Neo सीरीज में कई फोन लॉन्च कर चुकी है लेकिन अब Neo सीरीज को इससे अलग कर दिया गया है। सीरीज में पहला डिवाइस Realme Neo 7 के रूप में लॉन्च होगा जिसके कुछ खास फीचर्स समेत प्राइस का खुलासा भी कंपनी ने कर दिया है। यह फोन कंपनी मिडरेंज में उतारने वाली है जो अन्य मिडरेंज खिलाड़ियों का मुकाबला करेगा। कंपनी का दावा है कि फोन इस प्राइस सेग्मेंट में सबसे तगड़ी परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ के साथ आने वाला है। आइए जानते हैं इस फोन की सभी खास बातें। 

Realme Neo 7 फोन रियलमी का अपकमिंग मिडरेंज डिवाइस है जो चीन में दिसंबर में पेश किया जाएगा। कंपनी ने फोन के प्राइस का खुलासा कर दिया है। चीन में इसकी कीमत 2499 युआन (लगभग 29000 रुपये) या उससे भी कम हो सकती है। रियलमी ने दावा किया है कि इस प्राइस में यह फोन सबसे तगड़ी परफॉर्मेंस, लम्बी बैटरी लाइफ, और सबसे अच्छी क्वालिटी के साथ आएगा। 
Advertisement

कथित तौर पर फोन ने Antutu बेंचमार्क पर 20 लाख से ज्यादा का स्कोर किया है। वहीं, इसकी बैटरी कैपिसिटी कंपनी द्वारा 6500mAh से भी ज्यादा की बताई गई है। अफवाह है कि फोन में 7000mAh तक बैटरी होगी जो कि काफी बड़ी कैपिसिटी होगी। इतना ही नहीं, इसमें फास्ट चार्जिंग क्षमता भी बहुत ज्यादा बताई गई है। 200W से ज्यादा फास्ट चार्जिंग क्षमता यहां दी जा सकती है। टिप्स्टर मुकुल शर्मा के मुताबिक फोन 240W चार्जिंग से लैस हो सकता है। 

कंपनी ने फोन को एक टिकाऊ डिवाइस के रूप में टीज किया है। हालांकि इसकी IP रेटिंग का खुलासा नहीं किया गया है। इसमें IP68 से ज्यादा ही रेटिंग देखने को मिलेगी। जिसका मतलब है कि फोन IP69 रेटेड हो सकता है। अफवाह है कि फोन में MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट होगा। इस फोन को चीन के 3C सर्टीफिकेशन में भी देखा जा चुका है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। 
Advertisement

अन्य स्पेसिफिकेशंस का अंदाजा इससे पहले आए मॉडल Realme GT Neo 6 के स्पेसिफिकेशंस से लगाया जा सकता है। इस फोन में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 5500mAh की है जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग भी है। फोन 6.78 इंच के डिस्प्ले से लैस है जिसमें 1.5K 8T LTPO AMOLED पैनल का इस्तेमाल किया गया है। फोन के 12 जीबी रैम, 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 2099 युआन (लगभग 22,000 रुपये) है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.