Realme Neo 7 फोन इस प्राइस में होगा लॉन्च! 7000mAh बैटरी, 16GB रैम जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ

फोन में Dimensity 9300 Plus चिपसेट होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2024 17:57 IST
ख़ास बातें
  • Realme Neo 7 में 6.78 इंच BOE का 8T LTPO डिस्प्ले होगा।
  • फोन में Dimensity 9300 Plus चिपसेट होगा।
  • इसमें 7000mAh की विशाल बैटरी बताई गई है।

Realme Neo 7 का लॉन्च 11 दिसंबर को होने जा रहा है

Photo Credit: X/Mukul Sharma

Realme Neo 7 स्मार्टफोन कल यानी 11 दिसंबर को मार्केट में दस्तक देने वाला है। फोन Realme GT 7 Pro से कमतर रखा गया है जिसमें कि Snapdragon 8 Elite चिपसेट कंपनी ने दिया है। फोन नवंबर में लॉन्च किया गया था। Realme Neo 7 को लेकर भी फैंस को बेसब्री इंतजार है। फोन में कई धांसू फीचर्स का खुलासा हो चुका है। इसमें 7000mAh बैटरी देखने को मिलेगी। अब लॉन्च से पहले फोन की प्राइसिंग भी लीक हो गई है। 

Realme Neo 7 का लॉन्च एक दिन बाद होने जा रहा है लेकिन लॉन्च से पहले इसके प्राइस डिटेल्स लीक हो गए हैं। फोन की कीमत के बारे में जाने-माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने खुलासा किया है। इसकी कीमत 2498 युआन (लगभग 29,200 रुपये) होगी। लेकिन लॉन्च के समय यह Realme GT 7 Pro की तरह ही 400 युआन कम में पेश किया जा सकता है। यानी फोन 2098 युआन (लगभग 24,500 रुपये) में लिस्ट किया जा सकता है। 

Realme Neo 7 में 6.78 इंच BOE का 8T LTPO डिस्प्ले होगा जो कि एक गेमिंग डिस्प्ले होगा। दावा है कि इसमें स्मूद विजुअल्स के साथ ही पावर की खपत भी बहुत कम होगी। डिस्प्ले में हाई ब्राइटनेस मिलने वाली है जो कि 6000 निट्स तक बताई गई है। गेमिंग लवर्स के लिए इसमें HDR सपोर्ट भी होगा, यह 2600Hz के टच सैम्पलिंग रेस्पॉन्स इंजन से लैस होगा। 
सिक्योरिटी फीचर के तौर पर डिस्प्ले में भीतर ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद होगा। स्टारशिप, मीटिओराइट ब्लैक, और सबमरीन ब्लू कलर के शेड्स में यह फोन पेश किया जा सकता है। फोन में Dimensity 9300 Plus चिपसेट होगा। इसमें 7000mAh की विशाल बैटरी बताई गई है। 
Advertisement

कैमरा डिपार्टमेंट में मेन लेंस 50MP का हो सकता है। साथ में 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस होगा। फ्रंट फेसिंग कैमरा 16MP का बताया गया है। फोन Android 15 आधारित Realme UI 6.0 पर रन करेगा। इसमें IP69 डस्ट एंड वाटर रसिस्टेंस रेटिंग दी गई है। फोन में IR ब्लास्टर और NFC जैसे फीचर्स भी बताए गए हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  3. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  4. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  8. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  9. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.