Realme Narzo N65 5G vs Realme Narzo N55: जानें दोनों में क्या है अंतर

​​​​​​​Realme Narzo N65 5G में Narzo N55 की 6.72 इंच FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जबकि Narzo N55 में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 मई 2024 18:38 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo N65 5G में Narzo N55 की 6.72 इंच FHD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme Narzo N65 एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 पर काम करता है।
  • Realme Narzo N65 5G में MediaTek Dimensity 6300 6nm चिपसेट दिया गया है।

Realme Narzo N65 5G और Narzo N55 में 5000mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Realme

Realme ने किफायती दामों में Realme Narzo N65 5G सीरीज लॉन्च की है। हाल ही में लॉन्च किए गए Narzo N65 की तुलना Narzo N55 से हो रही है। दोनों स्मार्टफोन बजट रेंज में शानदार फीचर्स प्रदान करते हैं। यहां हम आपको Narzo N65 और Narzo N55 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।


Realme Narzo N65 5G vs Narzo N55: कीमत


Realme Narzo N65 के 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये और 6GB+128GB की कीमत 12,499 रुपये है। हालांकि, 1 हजार रुपये के स्पेशल लॉन्च ऑफर के साथ ये मॉडल्स 10,499 रुपये और 11,499 रुपये में उपलब्ध हैं। दूसरी ओर पहले लॉन्च किया गया Narzo N55 के 4GB+64GB के वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये और 6GB+128GB के वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है।


Advertisement
Realme Narzo N65 5G vs Narzo N55: डिस्प्ले


Narzo N65 5G में Narzo N55 की 6.72 इंच FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जबकि Narzo N55 में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले है। हालांकि, N65 में स्मूथ 120Hz रिफ्रेश रेट है जो कि N55 की 90Hz रिफ्रेश रेट से अधिक है। N55 अपने फुल HD रेजॉल्यूशन के साथ शार्प विजुअल प्रदान करता है। N65 का HD + रेजॉल्यूशन अधिकतर यूजर्स के लिए बेहतर होना चाहिए।


Realme Narzo N65 5G vs Narzo N55: प्रोसेसर


Advertisement
Narzo N65 5G में MediaTek Dimensity 6300 6nm चिपसेट दिया गया है। दूसरी ओर Narzo N55 में MediaTek Helio G88 का प्रोसेसर दिया गया है। दोनों फोन 6GB तक LPDDR4x रैम से लैस हैं, इसके अलावा अतिरिक्त 6GB वर्चुअल रैम भी है। दोनों फोन पर स्टोरेज ऑप्शन समान हैं, N65 पर 128GB UFS 2.2 और N55 पर 128GB eMMC 5.1 है। N65 पर स्टोरेज को माइक्रोएसडी का इस्तेमाल करके 2TB तक बढ़ाया जा सकता है जबकि N55 एक्सटरनल स्टोरेज में 1TB तक सपोर्ट करता है।


Realme Narzo N65 5G vs Narzo N55: कैमरा सेटअप


Narzo N65 और Narzo N55 अपने कैमरा सेटअप में है। Narzo N65 में सैमसंग JN1 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो कम रोशनी में बेहतर परफॉर्मेंस और बेहतर शॉट्स प्रदान करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। इसके अलावा Narzo N55 में 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं इसमें Narzo N65 के समान 8 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है।


Advertisement
Realme Narzo N65 5G vs Narzo N55: बैटरी और ऑपरेटिंग सिस्टम


Realme Narzo N65 एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 पर काम करता है, जबकि N55 एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करता है। N55 एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 पर अपग्रेड किया जा सकता है। इसलिए सॉफ्टवेयर के मामले में दोनों समान अनुभव प्रदान करते हैं। दोनों फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। हालांकि, Narzo N55 फोन 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है और N65 फोन 15W स्लो चार्जिंग का सपोर्ट करता है।


Realme Narzo N65 5G vs Narzo N55: डिजाइन और फीचर्स


Advertisement
डिजाइन के मामले में दोनों फोन प्लास्टिक बैक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ एक समान डिजाइन से लैस हैं। Narzo N65 लाइट फैदर डिजाइन के साथ आता है, जो लाइटवेट और एर्गोनोमिक बिल्ड का सुझाव देता है। जबकि N55 प्रिज्म डिजाइन और टेक्सचर्ड फिनिश के साथ आता है। दोनों फोन 3.5 मिमी हेडफोन जैक और वाई-फाई और ब्लूटूथ जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ आते हैं। N65 5G में IP54 रेटिंग आती है, जिससे धूल और पानी से बचाव होता है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी88

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  3. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  4. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  7. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  9. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  10. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.