Realme Narzo 90x 5G, Narzo 90x 5G आज हो रहे भारत में लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक

Realme आज भारतीय बाजार में 16 दिसंबर को Realme Narzo 90 5G और Realme Narzo 90x 5G लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2025 07:54 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G के रियर में 50MP का कैमरा होगा।
  • Realme Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G में 7,000mAh की बैटरी मिलेगी।
  • Realme Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G में IP66/68/69 रेटिंग दी जाएगी।

Realme Narzo 90 5G में 7,000mAh की बैटरी मिलेगी।

Photo Credit: Realme

Realme आज भारतीय बाजार में 16 दिसंबर को Realme Narzo 90 5G और Realme Narzo 90x 5G लॉन्च करने वाला है। Realme Narzo 90 सीरीज 5G के दोनों स्मार्टफोन का डिजाइन अलग-अलग होगा। लॉन्च से पहले अब तक कई स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो चुका है। Realme की आधिकारिक साइट के अनुसार, Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G में 7,000mAh की बैटरी मिलेगी। आज यहां हम आपको लॉन्च से पहले Realme Narzo 90 5G और Realme Narzo 90x 5G की अनुमानित कीमत, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme Narzo 90 5G, Narzo 90x 5G आज लॉन्च

Advertisement

Realme आज दोपहर 12 बजे भारतीय समयानुसार भारत में Realme Narzo 90 5G और Realme Narzo 90x 5G लॉन्च करेगी। कंपनी ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि स्पेशल लॉन्च इवेंट होगा या सॉफ्ट लॉन्च के जरिए फोन दस्तक देंगे। इच्छुक ग्राहक Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G का लॉन्च इवेंट सोशल मीडिया अकाउंट और आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं।

Realme Narzo 90 5G, Narzo 90x 5G Price (Expected)

Realme Narzo 90 5G की कीमत 17,999 रुपये से शुरू हो सकती है, जबकि Narzo 90x 5G भारत में 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आ सकता है। अमेजन पर इन फोन के लिए अलग से एक माइक्रोसाइट भी लाइव है। लॉन्च होने के बाद Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G की बिक्री रियलमी की आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन के जरिए शुरू होगी।

Advertisement

Realme Narzo 90 5G, Narzo 90x 5G Specifications (Expected)

Realme Narzo 90 5G में डिस्प्ले  4,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 120hz रिफ्रेश रेट, 1.07 बिलियन कलर्स, 2160hz PWM डिमिंग का सपोर्ट करेगी। इसमें सेगमेंट के सबसे स्लिम 2.23mm के बैजेल होंगे। यह स्मार्टफोन कार्बन ब्लैक और विक्ट्री गोल्ड में उपलब्ध होगा। जबकि Narzo 90x 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। यह स्मार्टफोन नाइट्रो ब्लू और फ्लैश ब्लू कलर में आएगा। Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G में रियर कैमरा का डिजाइन अलग होगा और सेल्फी कैमरे के लिए होल पंच कटआउट वाली डिस्प्ले होगी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। रियलमी एआई एडिट जेनी, एआई एडिटर, एआई इरेजर और एआई अल्ट्रा क्लैरिटी जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स भी देगी। Narzo 90 5G की मोटाई 7.79 मिमी और वजन 181 ग्राम होगा।

Advertisement

कंपनी के अनुसार, Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G में 7,000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। धूल और पानी से बचाव के लिए दोनों फोन में IP66/68/69 रेटिंग दी जाएगी। Narzo 90 5G एक बार चार्ज होकर 143.7 घंटे म्यूजिक, 8.1 घंटे गेमिंग, 24 घंटे ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक और 28.2 घंटे वीडियो कॉलिंग का लाभ दे सकता है। वहीं Narzo 90x 5G एक बार चार्ज होकर 136.2 घंटे म्यूजिक, 23.6 घंटे ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक, 17.1 घंटे नेविगेशन, 27.7 घंटे चैट और 61.3 घंटे कॉलिंग का लाभ प्रदान कर सकता है। कंपनी बैटरी लाइफ के साथ 6 साल की गांरटी दे रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.