50MP कैमरा, फुल एचडी डिस्‍प्‍ले के साथ 22 मार्च को लॉन्‍च होगा Realme Narzo 50A Prime

Realme Narzo 50A Prime में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

50MP कैमरा, फुल एचडी डिस्‍प्‍ले के साथ 22 मार्च को लॉन्‍च होगा Realme Narzo 50A Prime

Realme ने अभी तक Realme Narzo 50A Prime के इंडिया लॉन्च की पुष्टि नहीं की है।

ख़ास बातें
  • लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी बनाई है
  • इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा
  • फोन को दो कलर ऑप्शन- ब्लैक और ब्लू में पेश किया जाएगा
विज्ञापन
Realme Narzo 50A Prime स्‍मार्टफोन इस महीने इंडोनेशिया में लॉन्च होने वाला है। इसकी लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी बनाई है। इसमें दी गई जानकारी के अनुसार, इस स्मार्टफोन को Realme GT 2 Pro, Realme Narzo 50 और Realme Buds Air 3 के साथ पेश किया जाएगा। माइक्रोसाइट में Realme Narzo 50A Prime के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी बताया गया है। एक इमेज में इसका डिजाइन दिखाया गया है। Realme Narzo 50A Prime में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

Realme Narzo 50A Prime के इंडोनेशिया लॉन्च ऐलान कंपनी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट पर डेडिकेटेड  माइक्रोसाइट के जरिया किया गया था। यह फोन 22 मार्च को Realme GT 2 Pro, Realme Narzo 50 और Realme Buds Air 3 के साथ लॉन्च होने वाला है। Realme ने अभी तक Realme Narzo 50A Prime के इंडिया लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। हालांकि इसे कुछ महीने पहले इंडिया की वेबसाइट पर देखा गया था।

माइक्रोसाइट पर मौजूद इमेज के मुताबिक, Realme Narzo 50A Prime को दो कलर ऑप्शन- ब्लैक और ब्लू में पेश किया जाएगा। यह फ्लैट डिस्प्ले के साथ तीन तरफ से पतले बेजल वाला फोन है, जिसकी चिन थोड़ा मोटी है। सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया गया है। बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जहां एक आयताकार मॉड्यूल में फ्लैश लाइट के साथ कैमरों को फ‍िट किया गया है। 

इमेजेस देखने से पता चलता है कि फोन के राइट साइड में पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ एक फ्लैट फ्रेम मिलेगा। इमेजेस में वॉल्यूम बटन दिखाई नहीं दे रहे हैं। उम्‍मीद है कि ये राइट साइड में ही होंगे। लेफ्ट साइड में सिम ट्रे होगी, जबकि स्मार्टफोन के बॉटम में 3.5mm का हेडफोन जैक, USB टाइप-C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दिया जाएगा। 
 

Realme Narzo 50A Prime के अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

माइक्रोसाइट में Realme Narzo 50A Prime के कुछ प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस भी शेयर किए गए हैं। फोन में 6.6 इंच का फुल-HD डिस्प्ले मिलेगा। बैक में 50 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा होगा। माइक्रोसाइट ने यह भी इशारा दिया है कि फोन को एक बड़ी बैटरी से लैस किया जाएगा। कंपनी ने इसका खुलासा तो नहीं किया गया है, लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक, फोन में 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,890mAh की बैटरी मिलेगी। एक और रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्‍ड Realme UI 2.0 पर चलेगा। फोन का वजन 193 ग्राम होगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »